Vishkumbh Yog 2026: सावधान! 7 जून को बनेगा विष्कुंभ योग, वृषभ समेत 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Vishkumbh Yog 2026: विष्कुंभ योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका आमतौर पर अशुभ प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. 7 जून 2026 को एक बार फिर विष्कुंभ योग बन रहा है, जिसके नकारात्मक प्रभाव से 3 राशियों के जातक बच नहीं पाएंगे. चलिए जानें विष्कुंभ योग के बनने के समय और प्रभाव के बारे में.

Vishkumbh Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Vishkumbh Yog 2026: ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर समय-समय पर विष्कुंभ योग बनता है, जिसका शुभ प्रभाव राशियों के जीवन पर बहुत ही कम पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 7 जून 2026 की सुबह 10 बजकर 2 मिनट से विष्कुंभ योग बन रहा है, जो कि अगले दिन 8 जून 2026 की सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस योग के अशुभ प्रभाव से जहां कुछ राशियों को अपनी सेहत और इनकम में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं कई लोग पारिवारिक क्लेश को लेकर भी तनाव में रहेंगे.

विज्ञापन

यहां पर आप उन 3 राशियों के बारे में जान पाएंगे, जिनके जातकों को विष्कुंभ योग के नकारात्मक प्रभाव का सामना 7 जून 2026 के बाद करना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

घर वालों के साथ मिलकर नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा. इस बार सारे पैसे डूब सकते हैं. इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों के लिए नई साझेदारी हितकारी साबित नहीं होगी. बॉस आपसे नाराज हो सकता है. साथ ही आपको उनकी कड़वी बातों को सुनना पड़ेगा. इस दौरान यदि बड़े-बुजुर्गों ने अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है. साथ ही गंभीर चोट लगने के योग हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

बीमार लोगों की सेहत में सुधार नहीं होगा, जिसके कारण उनका मानसिक तनाव बढ़ेगा. जो लोग किसी दोस्त की कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है. उम्मीद है कि इस बार दोस्ती में दरार आ जाएगी. इसके अलावा लंबी दूरी की यात्रा से आपको लाभ होने के योग नहीं हैं, बल्कि थकान आपके ऊपर हावी रहेगी.

मकर राशि (Capricorn)-

करियर में मनचाही सफलता न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा कर्ज लेने का फैसला गलत साबित हो सकता है. उम्मीद है कि इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति नहीं मिलेगी. साथ ही पड़ोसियों से झगड़ा और घर में क्लेश होने वाला है. सेहत की बात करें तो उसमें ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ