Lucky Zodiac Signs: देर रात बुध ने किया नक्षत्र गोचर, मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खुले बंद पड़े खुशियों के द्वार
Budh Gochar 2026: 25 मई 2026 यानी कल देर रात ग्रहों के राजकुमार बुध ने नक्षत्र गोचर किया है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ना शुरू हो गया है. यहां पर आप कल हुए बुध गोचर के सही समय और इस महागोचर से प्रभावित होने वाली 5 लकी राशियों के बारे में जानेंगे.

ग्रहों के राजकुमार बुध ने 25 मई 2026 यानी कल देर रात 11 बजकर 49 मिनट पर गोचर किया है. इस बार बुद्धि-त्वचा के दाता ग्रह बुध का गोचर मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. अब 2 जून 2026 तक बुध मृगशिरा नक्षत्र में ही रहेंगे. चलिए जानते हैं कि किन पांच राशियों के लिए इस दौरान बंद पड़े खुशियों के नए द्वार खुलने वाले हैं.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6किसी खास व्यक्ति के साथ वक्त बिताने से अच्छा लगेगा. साथ ही दिमाग में चल रहे तमाम सवालों के जवाब मिलेंगे. अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस बार इनकम में बढ़ोतरी होने के योग प्रबल हैं. ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल आज, इन 5 गलतियों को करने से बचें और जानें हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
सिंह राशि (Leo)-
3 / 6कई साल पहले किए गए निवेश का फल अब मिलना शुरू होगा. उम्मीद है कि जल्द कुछ ही समय में आप खुद का वाहन खरीदेंगे. यदि घर में क्लेश का वातावरण बार-बार बन रहा है तो स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6कार्यक्षेत्र में यदि आपको बार-बार छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो अब उनका Permanent Solution मिलेगा. साथ ही इनकम में मामूली इजाफा होगा. इसके अलावा घर का वातावरण ठीक रहेगा. ये भी पढ़ें- Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6किसी बड़े घर का रिश्ता आपके लिए आ सकता है. उम्मीद है कि इस बार बात बन जाएगी. साथ ही आर्थिक परेशानी ज्यादा नहीं बढ़ेगी. इसके अलावा पिता की सेहत में सुधार होने से मानसिक शांति का अनुभव आप करेंगे.
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा कदम आप इस दौरान उठा सकते हैं. उम्मीद है कि आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो उसमें पहले से ज्यादा सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)