Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

Lizard Walking on Ground: क्या आपको भी अपने घर में छिपकली फर्श पर रेंगते हुए दिखाई दी है? यदि हां, तो ये कोई साधारण संकेत नहीं है. शकुन शास्त्र में इसे शुभ व सकारात्मक बदलाव का संकेत माना गया है, जिसके बारे में विस्तार से आप यहां पर जानेंगे.

Lizard Walking on Ground

Credit- AI Gemini

Lizard Walking on Ground: आज से कई साल पहले शकुन शास्त्र की रचना की गई थी, जिसमें दिनभर घटने वाली घटनाओं से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. इसमें जानवर, पेड़-पौधे और प्रकृति से मिलने वाले संकेतों का भी उल्लेख है. आज हम आपको हर घर में पाई जाने वाली छिपकली से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, शकुन शास्त्र में बताया गया है कि घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना कोई साधारण घटना नहीं है. इससे कई शुभ संकेत मिलते हैं.

विज्ञापन

हालांकि, कुछ परिस्थितियों में छिपकली का दिखाई देना या रेंगना अशुभ भी होता है. चलिए विस्तार से जानते हैं छिपकली से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

छिपकली से मिलने वाले शुभ संकेत

शकुन शास्त्र के अनुसार, घर की फर्श पर छिपकली का रेंगते हुए अचानक से दिखाई देना शुभ होता है. ये इशारा है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है. साथ ही इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का अहम संकेत माना जाता है. इसके अलावा दीवार पर छिपकली को ऊपर जाते हुए देखना भी शुभ होता है. इसे करियर में प्रगति और धन लाभ का अहम संकेत माना गया है.

छिपकली से मिलने वाले अशुभ संकेत

यदि आपको अपने घर के फर्श पर 2 छिपकलियां लड़ते हुए दिखाई देती हैं तो ये शुभ नहीं है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपके घर में लड़ाई-झगड़ा होगा. साथ ही कोई बीमार पड़ सकता है. इसके अलावा घर के फर्श पर छिपकली का मरा हुआ मिलना भी एक अशुभ संकेत है. इसे किसी बड़े आर्थिक संकट या पारिवारिक समस्या का संकेत माना जाता है. खासकर, घर के मंदिर में मरी हुई छिपकली का मिलना किसी बहुत बड़े दोष का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि घर में बहुत ज्यादा छिपकलियों का आना भी शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है, जिससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ