Surya Sankranti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक गोचर करते हैं और फिर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में ‘सूर्य संक्रांति’ कहते हैं। 16 सितंबर, 2024 को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे। इस संक्रांति को ‘कन्या संक्रांति’ कहते है। सूर्य के कन्या राशि में जाने से उनकी युति वहां पहले से बैठे ‘केतु’ ग्रह से हो रही है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और केतु के मिलन को ‘ग्रहण योग’ कहते हैं, जो जो अधिकांश राशियों लिए शुभ नहीं होता है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के जातकों पर सूर्य संक्राति कर नेगेटिव असर होगा?
सूर्य-केतु मिलन का राशियों पर असर
मेष राशि
सूर्य-केतु के युति से बने ‘ग्रहण योग’ के असर से मेष राशि के जातक उदासी और निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। आय के स्रोतों में अस्थिरता हो सकती है। अप्रत्याशित खर्चों के कारण आर्थिक तंगी आ सकती है। नौकरी में कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-केतु के युति से बने ‘ग्रहण योग’ का नकारात्मक असर हो सकता है। आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर होने के योग हैं। आप भ्रम और असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। चिंता और तनाव बढ़ सकता है। आय के स्रोतों में रुकावट आ सकती है। धोखाधड़ी का शिकार होने की संभावना है।
सिंह राशि
सूर्य-केतु के मिलन से बने ‘ग्रहण योग’ का प्रभाव सिंह राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। सिंह राशि के जातक बिना वजह अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है। आय में कमी आ सकती है। अप्रत्याशित खर्चों के कारण आर्थिक तंगी आ सकती है। कारोबार में नई योजनाओं पर काम करना मुश्किल हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक सूर्य-केतु के मिलन से बने ‘ग्रहण योग’ के नकारात्मक असर से चिंतित और उदास रह सकते हैं। मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आमदनी में कमी आने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अस्थिरता रह सकती है। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। नए निवेश से बचना चाहिए। स्टूडेंट जातकों के परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं आ सकते।
मीन राशि
मीन राशि के जातक सूर्य-केतु के मिलन से बने ‘ग्रहण योग’ के कारण कई रूप से प्रभावित होंगे। आपके स्वभाव में नकारात्मकता बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लव लाइफ में तनाव और अविश्वास बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: भादो पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण से 3 राशियों को धन हानि के योग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines