---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, हर समस्या होगी दूर!

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ेगा तो इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा, फिर भी इसका असर 12 राशि वालों पर पड़ेगा। इस कारण सूर्य ग्रहण के समय 12 राशि वालों को कुछ उपाय कर लेने चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

साल 2025 के 29 मार्च को कई बडे ज्योतिषीय बदलाव होने हैं। इस दिन न्यायाधीश शनि राशि परिवर्तन करेंगे। वो अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में जाने से कई लोगों की लाइफ बदल जाएगी। वहीं, इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका आदि जगहों पर दिखाई देगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 202 मिनट पर सूर्य ग्रहण पड़ेगा और अधिकतम ग्रहण 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 16 मिनट पर होगी। यह ग्रहण कुल 4 घंटे तक रहेगा। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार कौन से काम करना शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही ॐ भास्कराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता देखने को मिलेगी।

वृषभ राशि

माता लक्ष्मी की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

भगवान श्रीकृ्ष्ण का पूजन करें। इसके साथ ही भगवान श्रीहरिविष्णु के मंत्र ॐ नारायणाय नमः का जाप करें। इससे बुद्धि बढ़ती है और डिसीजन मेकिंग पावर अच्छी होती है।

कर्क राशि

भगवान शिव का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रोग और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ही ऊं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे आत्मविश्वास और यश में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और देवी दुर्गा की उपासना करें। इससे जीवन में स्थिरता आती है और सफलता मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

तुला राशि वालों को श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे व्यापार और करियर में लाभ मिलता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ रामदूताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बाधाओं से मुक्ति मिलती है और आत्मबल में वृद्धि होती है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

ग्रहण के समय गायत्री मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे आध्यात्मिक उन्नति बढ़ती है और मानसिक शांति भी मिलती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के शनिदेव का पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले ग्रहण के समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इससे जीवन में पॉजिटिविटी और शांति आती है।

मीन राशि

श्रीहरि विष्णु का ध्यान करें और ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे पारिवारिक सुख मिलता है और मानसिक संतुलन ठीक रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  रोग के अनुसार ऐसे करें माता शीतला का पूजन, मिलेगी बीमारियों से मुक्ति!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 20, 2025 10:45 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola