Shukra Gochar: शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा!

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव ने 13 अक्टूबर को मंगल के नक्षत्र में गोचर कर लिया है। वैसे तो इस नक्षत्र परिवर्तन का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन पांच राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये गोचर बेहद शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

Shukra Gochar 2024

मेष समेत 5 राशियों को होगा बंपर लाभ!

Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में कला और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का खास स्थान है, जो 26 से 27 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इन 26 दिनों के दौरान शुक्र दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 सितंबर 2024 को प्रात: काल 03 बजे शुक्र देव का चित्रा नक्षत्र में गोचर हो गया है। जो मंगल देव के स्वामी हैं।

चित्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 14वां स्थान प्राप्त है, जिसे सबसे ज्यादा चमकने वाला नक्षत्र माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव की कृपा रहती है, उन्हें समय-समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ऐशो आराम में भी कोई कमी नहीं रहती है। चलिए जानते हैं इस बार मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से किन पांच राशियों का भाग्य चमक सकता है।

मेष राशि

मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे, जिससे उनकी बहुत बड़ी टेंशन कम होगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया बिजनेस स्टार्ट करने का फैसला इस राशि के लोगों का सही रहेगा, भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

शुक्र गोचर से कर्क राशि के जातकों को कारोबार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। छात्रों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा सिर दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के उच्च अधिकारी संग संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा बॉस आपकी काम की तारीफ भी कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातक यदि मन लगाकर काम करेंगे, तो समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा, जिससे घर का माहौल सही रहेगा। दोस्तों से यदि बीते दिनों लड़ाई हुई थी, तो अनबन दूर होने की संभावना है।

तुला राशि

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर होने से तुला राशि के जातकों की खुशियों में अच्छी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग हैं। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। नौकरी करने वाले जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन राशि

करियर में स्थिरता आने से नौकरीपेशा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी। सिंगल जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नया कारोबार शुरू करने का फैसला सही रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में धन और संपत्ति दोनों में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ