Lucky Zodiac Sign: सोमवार 23 जून, 2025 की देर रात में वैदिक ज्योतिष के दो सबसे अधिक शुभ ग्रह शुक्र और गुरु ने एक बेहद शुभ योग का निर्माण किया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 जून की रात 11 बजकर 31 मिनट से ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 45° की कोणीय स्थिति में हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग कहा गया है। अंग्रेजी में इस योग को सेमी स्क्वायर एस्पेक्ट (Semi Square Aspect) कहते हैं।
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र और गुरु द्वारा निर्मित अर्धकेंद्र योग या सेमी स्क्वायर एस्पेक्ट एक विशेष कोणीय योग है, जिसका सभी राशियों पर तीव्र लेकिन गहरा और व्यापक असर होता है। इस योग से असर से जातक अपने जीवन में नई दिशा, ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे, जिसका असर सभी काम पर पड़ेगा। शुक्र, जो करियर, सुख, प्रेम आदि के कारक और स्वामी हैं, और गुरु, जो विधि, व्यवस्था, व्यवसाय से धन आदि के दाता ग्रह हैं, के इस योग के असर से 3 राशियों के जातकों की जीवन पर काफी सकारात्मक असर होगा। इन 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: इन 5 आदतों से दूर रहें, नहीं तो जीवन भर सम्मान और सुख से रहेंगे वंचित
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, जब गुरु के साथ अर्धकेंद्र योग बनता है, तो यह समय वृषभ जातकों के लिए बेहद लाभकारी होता है। करियर में तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो प्रमोशन या सैलरी इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय निवेश और विस्तार का है। कोई नई साझेदारी या सौदा अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। साथ ही पारिवारिक सहयोग और मानसिक शांति भी बनी रहेगी, जिससे निर्णय लेना आसान होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह अर्धकेंद्र योग कार्यक्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। खासकर जो लोग सरकारी क्षेत्र, शिक्षा या कंसल्टिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम अब पूरे होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। साथ ही, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभाव में भी वृद्धि होगी। यह समय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने हुनर को साबित करने का है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र-गुरु का यह शुभ योग व्यापार और निवेश के क्षेत्र में विशेष सफलता प्रदान करेगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय उसके लिए उपयुक्त है। करियर में स्थायित्व और प्रगति दोनों की संभावनाएं प्रबल हैं। आय में वृद्धि के साथ-साथ खर्चों पर नियंत्रण भी बना रहेगा, जिससे धन संचय संभव होगा। विदेश से जुड़े कार्यों या यात्राओं से भी लाभ होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: क्या सच में किस्मत का आईना है इंसान का माथा? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
10 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines