---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 29 जुलाई से दिखाएगा असर, 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और सुख के नए रास्ते

Shukra Gochar: 29 जुलाई से सुख, वैभव और प्रेम के स्वामी शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में एंट्री करने जा रहे हैं. इसका असर 5 राशियों की कमाई, करियर, बिजनेस, लव लाइफ, लग्जरी और कम्फर्ट पर देखने को मिल सकता है. इन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं और रुके काम भी आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसका सीधा असर धन, प्रेम, सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफ से जुड़ी चीजों पर पड़ता है. शुक्र बेहद शुभ ग्रह हैं, उनकी चाल में बदलाव से लोगों की लाइफ में नए मौके आने शुरू हो जाते हैं. वहीं, ज्योतिषीय रूप से वह गोचर किसी राशि विशेष के लोगों के पक्ष में होता है, तो करियर में ग्रोथ, बिजनेस में फायदा और रुके हुए काम रफ्तार पकड़ लेते हैं. सफलता के नए रास्ते खुलने लगते हैं. इस दौरान नौकरी, प्रमोशन, आय बढ़ने, निवेश से लाभ, प्रॉपर्टी या बिजनेस में मुनाफे जैसे लाभ खुद ब खुद मिलने लगता है. जीवन के रिश्तों में भी मिठास और आपसी समझ बेहतर हो जाती है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई, 2026 को सुख, वैभव और प्रेम के स्वामी शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को छोड़कर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, शुक्र का यह नक्षत्र गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इससे बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट, अच्छे सौदे या मुनाफे के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. लोगों को वाहन, घर, आभूषण और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी के मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, किन 4 राशियों के जातकों के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मेंन शुक्र गोचर सफलता और सुख के नए रास्ते खोलने वाला सिद्ध हो सकता है?

---विज्ञापन---

शुक्र नक्षत्र गोचर वृषभ राशिफल

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं. यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर लाने वाला साबित हो सकता है. रुके हुए काम फिर से चल पड़ेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. बिजनेस में नए कस्टमर जुड़ सकते हैं. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से बड़ा फायदा हो सकता है. कमाई बढ़ाने का नया मौका मिलेगा. सोच-समझकर किया गया निवेश आगे अच्छा रिटर्न दे सकता है. घर का माहौल खुशहाल रहेगा. परिवार का साथ मिलेगा. रिश्तों में चली आ रही दूरियां कम होंगी. लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. खर्च होंगे, लेकिन पैसा भी आता रहेगा. आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे.

यह भी पढ़ें: Vedic Astrology Secrets: कुंडली में ये योग बनाते हैं बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर, मिलता हैं नेम, फेम और मनी

---विज्ञापन---

शुक्र नक्षत्र गोचर सिंह राशिफल

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर सिंह राशि के जातकों की पर्सनैलिटी में अलग ही चमक ला सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी बातों पर भरोसा करेंगे. करियर में नई शुरुआत के चांस बनेंगे. इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है. नए और काम के लोगों से मुलाकात होगी. पैसों की स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है. परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा. भविष्य को लेकर साथ में प्लानिंग कर सकते हैं. घर या गाड़ी खरीदने का प्लान बन सकता है. क्रिएटिव फील्ड वालों को अच्छी पहचान मिल सकती है. छोटी यात्रा भी फायदा दे सकती है. जल्दबाजी से बचेंगे तो रिजल्ट और बेहतर मिलेगा.

शुक्र नक्षत्र गोचर कन्या राशिफल

शुक्र का यह नक्षत्र गोचर कन्या राशि के जातकों लिए नए मौके लेकर आ सकता है. किस्मत धीरे-धीरे साथ देना शुरू करेगी. रुके हुए सरकारी काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा मौका मिल सकता है. विदेश से जुड़े कामों में भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. बिजनेस में नई प्लानिंग काम आएगी. खर्च कंट्रोल में रहेंगे. सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. घर वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. बड़े भाई या पिता से फायदा हो सकता है. रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स जातकों को नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है. ट्रैवल से भी फायदा होने के योग हैं. किसी वृद्धाश्रम में सहायता और श्रमदान से मन हल्का महसूस करेगा. धैर्य रखेंगे तो आने वाले दिनों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

शुक्र नक्षत्र गोचर तुला राशिफल

शुक्र तुला राशि के भी स्वामी ग्रह हैं. इसलिए उनका यह नक्षत्र बदलाव तुला राशि के जातकों के लिए राहत लेकर आने वाला साबित हो सकता है. पैसों का दबाव धीरे-धीरे कम होगा. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. टीम के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा. बिजनेस पार्टनर पूरा साथ देगा. पुराने कस्टमर फिर से जुड़ सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. घर का माहौल अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी. कोई बड़ी खरीदारी करने का प्लान बन सकता है. फैशन, मीडिया, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए समय खास रह सकता है. जरूरतमंदों की सहायता करने से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. सेहत भी पहले से बेहतर महसूस होगी. सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा देगा.

---विज्ञापन---

शुक्र नक्षत्र गोचर मकर राशिफल

शुक्र का यह नक्षत्र गोचर मकर राशि के जातकों की मेहनत का अच्छा रिजल्ट दिलाने वाला सिद्ध सकता है. करियर में ग्रोथ के मौके मिलेंगे. नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग सफल हो सकती है. नई डील फाइनल होने के योग हैं. पैसों की स्थिति मजबूत होगी. निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. घर में कोई शुभ काम हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है. समाज में आपकी इमेज मजबूत होगी. लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. सोसाइटी के जानवरों के खान-पान और हेल्थ के लिए काम करेंगे. छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. हेल्थ सामान्य रहेगी. नियमित दिनचर्या और सही प्लानिंग आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jul 19, 2026 06:40 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola