Shukra Gochar: मित्र राशि कन्या में शुक्र गोचर इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, सुख के साधनों में होगी वृद्धि, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Shukra Gochar: शुक्र का कन्या राशि में गोचर धन, सुख-सुविधा और रिश्तों के लिए शुभ माना जाता है. 1 अगस्त को इस राशि में उनके इस गोचर से 5 खास राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ और तरक्की के मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह सुख, सौंदर्य, धन, प्रेम और भौतिक सुविधाओं के स्वामी और दाता ग्रह हैं. बुध ग्रह की कन्या राशि शुक्र की मित्र राशि है. इसलिए शुक्र का इस राशि में गोचर काफी शुभ फल देने वाला होता है. मान्यता है कि शुक्र के गोचर के दौरान आर्थिक मामलों में सुधार, आय के नए साधन और धन संचय के अवसर बढ़ने के प्रबल योग बनते हैं. सुख-सुविधाओं की चीजों में तेजी से वृद्धि होती है और जीवन में आराम के साधन बढ़ते हैं. साथ ही रिश्तों में मधुरता, कला और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता के योग बनते हैं.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और वे अगले 33 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मित्र ग्रह की राशि में शुक्र का यह गोचर उन्हें बली बनाता है. इससे वे प्रसन्न रहते हैं और उनके शुभ फल देने की क्षमता में और भी वृद्धि होती है. कन्या राशि में शुक्र गोचर यूं तो सभी राशियों पर व्यापक असर डालेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके सुख के साधनों में वृद्धि होने और बैंक बैलेंस बढ़ने एक योग बनेंगे?

विज्ञापन

शुक्र गोचर वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी शुभ संकेत दर्शा रहा है. इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में मजबूती देखने को मिल सकती है. कमाई बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. रुके हुए आर्थिक काम फिर से गति पकड़ सकते हैं. जॉब करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नए ग्राहक और बेहतर डील मिल सकती हैं. घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी हो सकती है. लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. क्रिएटिव काम करने वालों के लिए यह समय खास रह सकता है. आपकी कला और टैलेंट को नई पहचान मिल सकती है.

विज्ञापन

शुक्र गोचर मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर तरक्की और विकास के नए रास्ते खोल सकता है. कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग से फायदा मिलने के योग बनेंगे. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर बढ़ेगा. सोशल मीडिया, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. धन में बचत करने की योजना सफल हो सकती है. फैमिली लाइफ में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ में नई मिठास आ सकती है. सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. यात्रा और नए अनुभवों के मौके मिल सकते हैं. आपके कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा.

शुक्र गोचर कन्या राशिफल

कन्या राशि में ही शुक्र का गोचर होने से इस राशि के लोगों को खास लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी बातों और काम को ज्यादा महत्व देंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. बिजनेस में नए आइडिया काम आ सकते हैं. फाइनेन्शियल मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च खुशी देने वाला होगा. घर की सजावट या नई चीजों की खरीदारी के योग बन सकते हैं. रिश्तों में समझ और भरोसा बढ़ेगा. जो लोग कला, डिजाइन या ब्यूटी से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है. यह समय खुद को बेहतर बनाने के लिए शानदार रह सकता है.

विज्ञापन

शुक्र गोचर तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए शुक्र गोचर आराम और खुशियों में वृद्धि करने वाला सिद्ध हो सकता है. आपको पुराने तनाव से राहत मिल सकती है. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. निवेश और बचत से जुड़े फैसलों में फायदा मिल सकता है. काम के क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी. नए लोगों से जुड़ने के मौके मिलेंगे. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट फायदा पहुंचा सकते हैं. लव लाइफ में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आपकी पसंद और स्टाइल की तारीफ हो सकती है. क्रिएटिव सोच से नए अवसर मिलेंगे. जीवन में सुख और संतुलन बढ़ने के संकेत हैं.

विज्ञापन

शुक्र गोचर मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर आर्थिक और सामाजिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग बनेंगे. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने के मौके आ सकते हैं. कमाई के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है. बिजनेस में धीरे-धीरे अच्छा विस्तार देखने को मिल सकता है. आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. घर और परिवार से जुड़ी खुशियां बढ़ेंगी. सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च करने का मौका मिलेगा. सोसाइटी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. रिश्तों में भरोसा और मजबूती आएगी. यह समय भविष्य की बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रह सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ