हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shubh Yog Rashifal: शुक्र-मंगल के शुभ योग से पलटेंगे इन 5 राशियों के बुरे दिन, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

Shubh Yog Rashifal: 10 नवम्बर 2025 से शुक्र और मंगल का शुभ द्विद्वादश योग बन रहा है. इस योग से 3 राशियों की नौकरी, व्यापार या निवेश में लाभ की कहानी बदल सकती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो इस योग के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में विशेष तरक्की करेंगी?

विज्ञापन

Shubh Yog Rashifal: दृक पंचांग के अनुसार, 10 नवम्बर, 2025 की सुबह 09 राशि:46 AM बजे से शुक्र और मंगल ग्रह एक-दूसरे से 30° की कोणीय स्थिति में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ योग है, जिसे शुक्र-मंगल का द्विद्वादश योग कहते हैं. चूंकि शुक्र धन, वैभव और सुख के दाता ग्रह हैं और जो कालपुरुष कुंडली के द्वितीय भाव में रहेंगे, तो जातकों को हर काम से, विशेषकर नौकरी और व्यापार से, भरपूर लाभ होने के प्रबल योग हैं. चूंकि मंगल ग्रह द्वादश यानी 12वें भाव में रहेंगे, तो यह जमीन, मकान और वाहन पर अधिक खर्च करवाएगा. नई गाड़ियां और मकान-फ्लैट खरीदने के बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली ग्रह कौन-से हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के शुरुआत ही शुभ होगी. नौकरी और व्यापार में आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी. नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा और पुराने कर्ज या परेशानियों से राहत मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. यदि आप निवेश या संपत्ति में कदम उठाएँ, तो भविष्य में लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शुक्र-मंगल के शुभ योग से आर्थिक और पेशेवर दोनों क्षेत्र में अच्छे संकेत हैं. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. नए विचार और योजनाएँ सफलता की ओर ले जाएँगी. परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Palm Reading: आपकी ऊंगलियां बताएंगी तिजोरी का राज, हथेली से जानें अमीर बनने के संकेत

कर्क राशि

शुक्र-मंगल के इस शुभ योग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन की दृढ़ता आपको लाभ दिलाएगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ और अवसर मिलेंगे. व्यापारिक फैसले लाभदायक रहेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभ देंगे. परिवार और मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. संपत्ति या वाहन संबंधी खर्च हो सकता है, लेकिन वह आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

शुक्र-मंगल यह शुभ योग सिंह राशि के लाभकारी है. आपका समय खुशियों और तरक्की से भरा रहेगा. नौकरी और व्यापार में लाभ और सफलता के अवसर मिलेंगे. नई संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल है. मित्र और सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मानसिक रूप से आप सक्रिय और सकारात्मक रहेंगे.

कुंभ राशि

शुक्र-मंगल के द्विद्वादश योग से आप हर क्षेत्र में लाभ महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत की प्रशंसा होगी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे. धन लाभ और निवेश के लिए समय अनुकूल है. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से सीखें इंटेलिजेंट लोगों की 5 आदतें जो बदल देंगी जिंदगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola