यहां हुई थी भगवान राम और सुग्रीव की भेंट, शिवलिंग पर बना हुआ है श्रीचक्र

Shivalinga with Sri Chakra chintamani temple hampi

Credit: twitter.com/IndiaTales7

Shivalinga with SriChakra: प्राचीन भारत अपनी समृद्ध विरासत और वैभव के लिए विश्वप्रसिद्ध रहा है। यहां के विशाल और भव्य मंदिर, उनमें बनाई गई अतिसुंदर प्रतिमाओं को देखते ही मन आश्चर्य और श्रद्धा से भर उठता है। ऐसा ही एक अद्भुत शिव मंदिर हम्पी के पास भी है। इस मंदिर में स्थापित किया गया शिवलिंग अपने आप में एकमात्र और आश्चर्यजनक है।

यहीं पर सुग्रीव से मिले थे भगवान राम

कर्नाटक में हम्पी के पास अनेगुंदी का चिंतामणि मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस शिव मंदिर की एक तीर्थ के रूप में मान्यता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान को रामायण काल में किष्किंधा नगरी कहा जाता है। यहीं पर बाली और सुग्रीव राज करते थे। इसी स्थान पर भगवान राम की प्रथम बार सुग्रीव से भेंट भी हुई थी।

यहां का शिवलिंग भी है अद्भुत

इस प्राचीन मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया है। शिवलिंग के ऊपरी भाग पर श्रीचक्र को उकेरा गया है, जो इसे सबसे अलग बनाता है। यह पूरे विश्व में अपनी तरह का अकेला शिवलिंग है।

माना जाता है कि यह शिवलिंग काफी प्राचीन है। इस मंदिर को मुस्लिम आक्रांताओं के आने से पहले निर्मित किया गया था। वर्तमान में इसके महत्व को देखते हुए इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साईट घोषित किया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ