हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 नवंबर के बाद शनि इन 5 राशियों पर होंगे मेहरबान, मिलेगा अपार धन, पद और प्रतिष्ठा

Shani ki Chaal: शनि ग्रह अपनी वक्री चाल में जीवन पर शुभ से अधिक अशुभ असर डालने के लिए जाने जाते हैं। 30 जून, 2024 से उल्टी चाल चलने वाले शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी होंगे। उनके मार्गी होने से 5 राशियों के जातकों के दिन फिर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shani ki Chaal: कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव 30 जून, 2024 को वक्री हो चुके हैं। वे कुल 139 दिन के लिए उल्टी चाल चलेंगे। 4 महीने 19 दिन वक्री रहने के बाद शनिदेव 15 नवंबर को फिर सीधी चाल चलेंगे यानी मार्गी होंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अपनी वक्री अवस्था में शनिदेव कमोबेश सभी राशियों के जातकों के जीवन में कोहराम मचाएंगे। यह सिलसिला उनके मार्गी होने के बाद ही रुकने वाला है। आइए जानते हैं, 15 नवंबर के बाद शनिदेव किन राशियों के ऊपर मेहरबान होंगे और अपनी कृपा बरसा कर अपार धन, पद और प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे?

मार्गी शनि का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी कारण से आपने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको जीवन के हर फील्ड में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर अधकारियों की कृपा रहेगी। राजनीति से जुड़े जातक मान-सम्मान पाएंगे। व्यापारियों को धन लाभ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि बेहद अनुकूल सिद्ध होंगे। आप अपने परिश्रम से आय के नवीन साधन प्राप्त करेंगे और अच्छा-खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होने से रहन-सहन के स्तर में व्यापक सुधार आएगा। निवेश का अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स जातक अपनी मेहनत के दम पर अपना मुकाम बनाएंगे। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि अनेक सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों अच्छा-खासा इन्क्रीमेंट मिलने के योग हैं, प्रमोशन होने योग हैं। कॉलेज में सीनियर और टीचर से स्टूडेंट्स जातकों के संबंध मधुर होंगे। कारोबारियों के लिए उनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। पारिवारिक उन्नति होगी, खुशियां बढेंगी।

तुला राशि

मार्गी शनि के प्रभाव से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आर्थिक उन्नति होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के परफॉरमेंस में जबरदस्त सुधार आएगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बचत की प्रवृत्ति विकसित होगी। जीवनसाथी की आय में भी बढ़ोतरी होगी। घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य दूर होने से जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना एक वरदान सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ होने से संतुष्टि मिलेगी। धन की आमद बढ़ने से जीवन के हर क्षेत्र के काम में प्रगति होगी। संतान सुख प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में स्थिरता आने से जीवन सुव्यवस्थित होगा।

ये भी पढ़ें: Chaturmas 2024: इन 4 माह में किन देवी-देवताओं की पूजा से लाभ? सो रहे हैं भगवान विष्णु

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी में विलंब, संतान कष्ट हैं कुंडली में गुरु दोष के लक्षण, इन उपायों से होगी भाग्य में वृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola