---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Raksha Bandhan Mistakes: बहनें आज भाई कलाई पर भूलकर भी ना बांधें ऐसी राखी, होता है बेहद अशुभ

Raksha Bandhan Mistakes: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्ष बंधन भद्रा की स्थिति को लेकर 30 और 31 दोनों ही दिन मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज पूरे दिन भद्रा होने के कारण रखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजे से लेकर 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 30 बजे तक है। […]

---विज्ञापन---

Raksha Bandhan Mistakes: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्ष बंधन भद्रा की स्थिति को लेकर 30 और 31 दोनों ही दिन मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज पूरे दिन भद्रा होने के कारण रखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजे से लेकर 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 30 बजे तक है। 30 अगस्त को यानी आज शाम 5 बजकर 19 मिनट से भद्रा पुच्छ शुरू हो जाएगा। जबकि इसका समापन 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में विशेष परिस्थिति में भद्रा पुच्छ काल में राखी बांधी जा सकती है। ऐसे में अगर इस मूहूर्त को चूकेंगे तो अगला शुभ मुहूर्त रात 9 बजे के बाद ही राखी बांध सकती हैं। क्योंकि इसके बाद भद्रा काल खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन पर आज बहनों को किस प्रकार की राखी नहीं बांधनी चाहिए।

ना बांधें काले रंग की राखी

धार्मिक कार्यों में काले रंग इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आज रक्षा बंधन पर अपने भाई की कलाई पर काले रंग राखी भूलकर भी ना बांधें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि राखी में काले रंग के धागे का इस्तेमा ना किया गया हो। मान्यता है कि काले रंग की राखी बांधना अशुभ है। ऐसे में बहने आज भूलकर भी ये गलती ना करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: आज इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी, 1 घंटा 12 मिनट के लिए कमजोर है भद्रा

कार्टून वाली राखी

फैशन के दौर में बाजार में कार्टून वाली राखियों का भी खूब चलन है। रक्षा बंधन पर ऐसी राखी बांधना बेहद अशुभ माना गया है। कुछ ना समझ में आए तो बेहतर होगा कि रेशम के धागों की राखी बांधें।

---विज्ञापन---

शुभ चिह्नों वाली राखी

रक्षा बंधन को लेकर बाजार में आज कल देवी-देवताओं और शुभ चिह्नों वाली राखियों खूब बकती हैं। बहने! रक्षा बंधन के दिन इस प्रकार की कोई भी राखी अपने भाई की कालाई पर ना बांधें, क्योंकि यह बेहद अशुभ माना जाता है।

प्लास्टिक की राखियां

रक्षां बंधन पर बाजार में प्लास्टिक की कई शानदार राखियां उपलब्ध हैं, कुछ बहनें बिना सोचे-समझे ऐसी राखियों को भी अपने भाई की कलाई पर बांध देती हैं,जो कि बेहद अशुभ परिणाम देने वाला है। बहनें, भूलकर भी रक्षा बंधन पर ऐसी राखी अपने भाई की कलाई पर ना बांधें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 700 साल बाद रक्षा बंधन पर बना दुर्लभ ‘पंच महायोग’, भूल से भी ना करें ये गलतियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 30, 2023 08:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola