Guru Chandal Yoga: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 30 अक्टूबर को राहु का मीन राशि में गोचर होगा। जिसके बाद राहु और गुरु की युति से बने गुरु-चांडाल योग का भी अंत होगा। जानकारी रहे कि राहु और गुरु की अशुभ युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण हुआ था। जिसका अंत 30 अक्टूबर को हो जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इन्हें नौकरी-व्यापार इत्यादि में भी तरक्की के योग हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने की 30 तारीख के बाद किन राशियों को किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु चांडाल योग की समाप्ति के बाद मेष राशि वालों को जबसदस्त आर्थिक लाभ होगा। दरअसल इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में खास उन्नति के साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। इस दौरान लॉटरी लग सकती है जिससे कि अकूत धन लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बनेगा। इसके अलावा यह समय निवेश के लिए बेहद शुभ है। नौकरी की तलाश में लगे लोग मनचाही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि
गुरु-राहु की युति खत्म होते ही सिंह राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बता दें कि ज्योतिषीय गणना के मुताबिक राहु-गुरु की युति से बने गुरु-चांडाल योग का अंत 30 अक्टूबर को होगा। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए 30 अक्टूबर के बाद का समय अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। अचानक धन प्राप्त कि एक से अधिक योग बनेंगे। इसके अलावा इस राशि के लोग बिजनेस और व्यापार में भी खास उन्नति करेंगे।
यह भी पढ़ें: October Horoscope: अक्टूबर का महीना इन राशियों के लिए वरदान-समान, होगा छप्परफाड़ धन-लाभ
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अक्टूबर को गुरु-चांडाल योग के समाप्त होते ही तुला राशि वालों के लिए सुनहरे दिन शुरू हो जाएंगे। ऐसे में 30 अक्टूबर के बाद का समय तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान धन-लाभ के कई योग बनेंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अमूमन सभी कार्यों में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। साथ ही बहुत हद तक संभव है कि वेतन वृद्धि का लाभ मिल जाए।
धनु राशि
राहु और गुरु की युति से बना गुरु-चांडाल योग का खत्म होना धनु राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल जब 30 अक्टूबर 2023 को गुरु-चांडाल योग का अंत होगा तो इस राशि वालों की किस्मत में चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ ही धनु राशि के जातकों को बिजनेस और जॉब में खास प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान भाग्योदय होगा और हर तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान शेयर बाजार में निवेश से भी जमकर आर्थिक लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
22 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines