Past Life Signs: ये 5 संकेत बताते हैं पिछले जन्म में किए बहुत बुरे कर्म, इसलिए आज भुगत रहे हैं सजा

Past Life Bad Karma Signs: वर्तमान में परेशान रहना आपके पिछले जन्मों के बुरे कर्मों का फल भी हो सकता है. यहां पर 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है, जो दर्शाते हैं कि पिछले जन्म में आपने बहुत बुरे कर्म किए थे, जिसकी वजह से आप खुश नहीं हैं.

past life bad karma signs
1 / 6

पिछले जन्म में आपने बहुत बुरे कर्म किए थे या नहीं, इस बारे में आप अपने आज को देखकर जान सकते हैं. शास्त्रों में बताया गया है कि पिछले जन्म के बुरे कर्मों यानी पापों का फल हर व्यक्ति को वर्तमान में भुगतना पड़ता है. जो व्यक्ति जितना ज्यादा परेशान रहता है या उसे मानसिक शांति नहीं मिलती है, उसने पहले कर्म में उतने ही बुरे कर्म किए होते हैं. चलिए जानते हैं उन 5 संकेतों के बारे में, जो दर्शाते हैं कि पिछले जन्म में आपने बहुत बुरे कर्म किए थे.

विज्ञापन

बिना कारण के संघर्ष:

बिना कारण के संघर्ष:2 / 6

जीवन में हर कदम पर रुकावट आना व कड़ी मेहनत करने के बाद भी कामयाबी न मिलना दर्शाता है कि पिछले जन्म के पापों का फल अभी आपको मिल रहा है.

विज्ञापन

बुरी आदतों में फंसना:

बुरी आदतों में फंसना:3 / 6

अपने आप पर कंट्रोल खोना व बार-बार बुरी संगत में फंसना भी पिछले जन्म के बुरे कर्मों का फल हो सकता है. इसके अलावा बुरी चीजों से दूर न रहना भी पापों का नतीजा होता है.

अकारण डर:

अकारण डर:4 / 6

माना जाता है कि व्यक्ति के साथ पिछले जन्म में उसकी ही गलती के कारण कोई हादसा होता है तो उससे जुड़ी चीजों का डर उसके मन में लंबे समय तक रहता है. खासकर, ऐसी चीजों से डर लगना, जिनसे जुड़ी घटनाएं कभी वर्तमान में उसके साथ हुई ही नहीं हैं. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

सेहत का ठीक नहीं रहना:

सेहत का ठीक नहीं रहना:5 / 6

बिना किसी स्पष्ट चिकित्सा कारण के लगातार बीमार पड़ना भी पिछले जन्म के बुरे कर्मों का फल हो सकता है

बार-बार धोखा मिलनाः

बार-बार धोखा मिलनाः6 / 6

सच्चे दिल से लोगों का अच्छा करने के बाद भी आपको बार-बार धोखा मिल रहा है तो ये पिछले जन्म के किसी बड़े अपराध का कारण हो सकता है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन