Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Phalguna Month 2025: सूर्य-बुध समेत इन 5 ग्रहों की फाल्गुन माह में बदलेगी चाल, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Phalguna Month 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित फाल्गुन माह का आरंभ फरवरी माह में हो रहा है, जिस दौरान सूर्य-बुध समेत 5 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। चलिए जानते हैं फाल्गुन माह में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होगा।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: Feb 10, 2025 11:36
Phalguna Month 2025

Phalguna Month 2025: हिंदू कैलेंडर के अंतिम व 12वें माह यानी फाल्गुन का जल्द ही आरंभ होने वाला है। फाल्गुन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। जप-तप के अलावा इस माह में किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह में सूर्य-बुध समेत 5 ग्रहों की चाल बदल रही है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं कि इस साल फाल्गुन माह में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का गोचर हो रहा है।

---विज्ञापन---

कब से कब तक रहेगा फाल्गुन माह?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह का आरम्भ 13 फरवरी 2025 से हो रहा है, जिसका समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च 2025 को होगा।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 7 महीने बाद शनि करेंगे देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

---विज्ञापन---

ग्रह गोचर 2025

  • 15 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 05:08 मिनट पर बुध देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 19 फरवरी 2025, दिन बुधवार को दोपहर 12:34 मिनट पर सूर्य देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 22 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 09:53 मिनट पर बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 24 फरवरी 2025, दिन सोमवार को देर रात 10:56 मिनट पर स्पष्ट राहु पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 27 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को देर रात 11:46 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेंगे।
  • 2 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 12:15 मिनट पर बुध उ भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 2 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 06:04 मिनट पर शुक्र वक्री होंगे।
  • 2 मार्च 2025, दिन रविवार को शाम में 07:20 मिनट पर शनि पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 4 मार्च 2025, दिन मंगलवार को शाम में 06:48 मिनट पर सूर्य पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 14 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को शाम में 06:58 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे।

ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव

फाल्गुन माह में ग्रह गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के ऊपर पड़ सकता है। जबकि मेष, मिथुन, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 10, 2025 11:36 AM

संबंधित खबरें