Panchak 2023: कल समाप्त हो जाएंगे पंचक, कर सकेंगे ये सभी शुभ कार्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Panchak 2023: इस समय फरवरी माह का पंचक चल रहा है। यह पंचक 20 फरवरी 2023, सोमवार को सुबह 1.14 बजे आरंभ हुआ था। सोमवार से आरंभ होने के कारण इसे राज पंचक कहा गया है। इसका समापन 24 फरवरी 2023, शुक्रवार को सुबह 3.44 बजे हो जाएगा। पंचक के खत्म होने के बाद सभी धार्मिक कार्य पुन: आरंभ किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना
ज्योतिष में कहा गया है कि जब चन्द्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करता है, तो उसे पंचक कहा जाता है। चन्द्रमा प्रत्येक नक्षत्र में एक दिन रूकता है, इस तरह पंचक कुल पांच दिनों का होता है। आमतौर पर पंचकों को अशुभ माना गया है तथा समस्त शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की जाती है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार पंचक में किया जाने वाला कोई भी कार्य पांच बार रिपीट होता है। ऐसे में यदि कोई अशुभ कार्य हुआ या असफलता मिली तो वह भी पांच बार मिलेगी। इसीलिए पंचक में किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही की गई है। यद्यपि सोमवार एवं गुरुवार से आरंभ होने वाले पंचकों को शुभ माना गया है।
पंचक किस वार को शुरू हो रहा है, उसके आधार पर ही पंचक का नाम दिया जाता है। उदाहरण के लिए रविवार के दिन से शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक, सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक, मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक, शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक तथा शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है।
इन सभी पंचकों में मृत्यु पंचक एवं अग्नि पंचक को सर्वाधिक अशुभ माना गया है। यदि पंचक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को शुरू होता है तो उसे इतना अधिक अशुभ नहीं माना जाता है। अन्य पंचकों में यदि कोई शुभ कार्य करना हो तो उसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पहले उपाय (Panchak Ke Upay) कर लेने चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: