Numerology Prediction: 2 जुलाई से दूर होगा इन मूलांक वालों का तनाव, खुशियों से भरेगा जीवन, पढ़ें अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक पता कर भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं. सभी मूलांक वालों के लिए 2 जुलाई का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 2 जुलाई का अंक भविष्यफल.

2 july.jpg

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 2 July 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 2 जुलाई 2026 गुरुवार का दिन 5 मूलांक के लिए अच्छा रहने वाला है. इन लोगों को मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा. 2 जुलाई के दिन का मूलांक 2 है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह को मन, माता और भावनाओं का कारक माना जाता है. इसके साथ ही 2 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक की बात करें, तो 0+2+0+7+2+0+2+6=19 यानी 1+9=10 यानी 1 रहेगा. भाग्यांक 1 के स्वामी सूर्यदेव को माना जाता है. सूर्य और चंद्र ग्रह को मित्र ग्रह माना जाता है. इस दिन चंद्रमा और सूर्य की संयुक्त ऊर्जा सक्रिय रहेगी. ऐसे में कई मूलांक को इसका लाभ मिलेगा. इन ग्रहों के प्रभाव से सभी मूलांक के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 2 जुलाई का दैनिक भविष्यफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह हैं. भाग्यांक 1 ही है. ऐसे में मूलांक 1 के लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा.

विज्ञापन

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इन लोगों को चंद्र ग्रह के प्रभाव से लाभ मिलेगा. चंद्रमा को मन और माता का कारक माना जाता है. इन्हें मानसिक शांति मिलेगी. रिश्ते बेहतर होंगे. माता के साथ संबंध अच्छे बनेंगे.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ मित्रता का भाव है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. इन लोगों को राहु ग्रह के प्रभाव से परेशान होना पड़ सकता है. मूलांक 4 वालों का तनाव बढ़ सकता है. सोच-समझकर फैसले लेने होंगे. वरना नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुधदेव हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. सूर्य बुध के मित्र और चंद्रमा शत्रु हैं. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आप कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह को सूर्य और चद्रंमा का शत्रु माना जाता है. इन्हें इसके कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तनाव बढ़ेगा और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह को रहस्य और आध्यात्म का कारक माना जाता है. इन लोगों पर केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों को तनाव हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें.

विज्ञापन

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. शनि ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ शत्रुता का संबंध है. इनके लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. काम में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं.

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मूलांक 9 वाले लोगों को सूर्य और चंद्र ग्रह के प्रभाव से लाभ मिलेगा. मन शांत रहेगा और मेहनत का फल मिलेगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ