Kaalchakra Today 01 July 2026: आज 01 जुलाई 2026, दिन बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है. सुबह 7 बजकर 38 मिनट के बाद से द्वितीया तिथि आरंभ हो गई है. आज पूर्वाषाढा नक्षत्र सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक था. इसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र आरंथ हो चुका है. इंद्र योग शाम को 4 बजकर 4 मिनट तक था इसके बाद वैधृति योग शुरू हो जाएगा. आज कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. राहुकाल दोपहर को 12 बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में सभी राशियों के आर्थिक राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के धनभाव में मंगल और पराक्रम भाव में 15 जुलाई तक सूर्य तक रहेंगे. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. आमदनी के मालिक शनि आपके व्यय के स्थान में बैठे हुए हैं. इसके प्रभाव से आपके लिए समय सामान्य रहेगा. नौकरीपेशा और कारोबारियों की कमाई बढ़ सकती है. आप विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो आपको इससे अच्छा लाभ मिल सकता है. महीने के अंतिम सप्ताह में सूर्य के राशि बदलने के बाद आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. आपके खर्च बढ़ेंगे. आपको निवेश करने से पहले से अच्छे से सोचने-समझने की जरूरत है.
वृषभ राशि
जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. इन लोगों का लाभ के योग बनेंगे. जुलाई महीने में शनि और देवगुरु बृहस्पति आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. कमाई के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा. वृषभ राशि वालों को 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह बचत करने में मदद करेंगे. आप नियमित बचत करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 16 जुलाई तक परिवार से सहयोग मिल सकता है.
अन्य सभी राशियों के आर्थिक राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.