Chanakya Niti: इन 5 लोगों की मदद करना बन सकता है मुसीबत, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti Quotes: आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों के बारे में बताया है. उनकी नीतियों के अनुसार, कई लोगों की मदद करने से बचना चाहिए. वरना इसके कारण आपको ही नुकसान हो सकता है. आपको किसी की भी मदद सोच-समझकर करनी चाहिए.

Acharya chanakya.jpg
1 / 7
Photo Credit- AI

Chanakya Niti Quotes in Hindi: चाणक्य नीति में व्यक्तियों की आदत के बारे में बताया गया है. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, आपको 5 लोगों की मदद करने से बचना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य श्लोक

आचार्य चाणक्य श्लोक2 / 7

'मूर्खाशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च। दु:खिते सम्प्रयोगेण पंडितोऽप्यवसीदति॥' आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार, मुर्ख व्यक्ति, दुष्ट स्वभाव वाले, शिकायत करने वाले, गलत रास्ते पर चलने वाले और अहसान भूल जाने वाले लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

मुर्ख व्यक्ति की मदद न करें

मुर्ख व्यक्ति की मदद न करें3 / 7

अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे ज्ञान प्राप्त करने में कोई रुचि नहीं है. वह समझने को तैयार नहीं है तो उसके मदद न करें. ऐसे व्यक्ति को उपदेश देना और इनकी मदद करने का फायदा नहीं होता है.

दुष्ट स्वभाव वाले लोग

दुष्ट स्वभाव वाले लोग4 / 7

आपको दुष्ट, हिंसक या स्वार्थी लोगों की मदद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. इन लोगों की मदद करने से कोई फायदा नहीं होता है. यह मदद लेने के बाद समय आने पर आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

गलत रास्ते पर चलने वाले

गलत रास्ते पर चलने वाले5 / 7

नशा करने वाले, सट्टेबाजी करने वाले, चोरी करने वाले की मदद नहीं करनी चाहिए. गलत रास्ते पर चलने वाले लोगों की मदद करना इन्हें बढ़ावा देना होता है. यह लोग आपको भी बिगाड़ सकते हैं. इन लोगों से दूर रहना ही अच्छा होता है.

अहसान भूल जाने वाले लोग

अहसान भूल जाने वाले लोग6 / 7

ऐसे लोग जो मदद लेने के बाद इसका अहसान भूल जाते हैं. इनकी मदद न करें. अहसान फरामोश लोगों की मदद करना आपको भारी पड़ सकता है. यह फायदा उठा लेत हैं. समय आने पर दूसरों का साथ नहीं देते हैं.

विज्ञापन

अपनी गलती न मानने वाले

अपनी गलती न मानने वाले7 / 7

ऐसे लोग जो अपनी गलती नहीं मानते हैं. इनकी मदद नहीं करनी चाहिए. आप इनकी मदद करते हैं और इन्हें समझाते हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता है. इन लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन