Numerology: सोमवार से रविवार तक, कौन सा डे है आपके लिए लकी? भाग्यांक से जानें अपना शुभ दिन

Find Out Your Lucky Day: सनातन धर्म में हर जरूरी व मांगलिक कार्य को शुभ दिन में किए जाने का विधान है, जिसके बारे में आप अपने भाग्यांक के जरिए भी जान सकते हैं. चलिए जानें भाग्यांक क्या होता है और उससे कैसे व्यक्ति को अपने लकी दिन के बारे में पता चल सकता है.

Numerology

Credit- News24 Graphics

Find Out Your Lucky Day Based On Your Destiny Number (Bhagyank): अधिकतर लोग शुभ कार्य करने से पहले अपना लकी डे देखते हैं. माना जाता है कि शुभ दिन में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. साथ ही व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है और अपना काम अच्छे से पूरा करने का प्रयास करता है. हालांकि, कई तरीकों से अपने लकी दिन के बारे में जाना जा सकता है. जैसे कि व्यक्ति को अपनी राशि, मूलांक व भाग्यांक आदि से अपने लकी दिन के बारे में पता चल सकता है.

विज्ञापन

आज यहां पर हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology के जरिए भाग्यांक से व्यक्ति के शुभ दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही आपको भाग्यांक निकालने के तरीके के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

मूलांक और भाग्यांक क्या होता है?

अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्म तिथि को मूलांक कहा जाता है, जबकि भाग्यांक जन्म तिथि का समूह होता है. भाग्यांक को निकालने के लिए जन्म तिथि के साथ-साथ महीने और साल को भी जोड़ना होता है. यदि किसी व्यक्ति की डेट ऑर्फ बर्थ 12.08.2000 है तो उसका मूलांक 3 (1+2=3) और भाग्यांक 4 (1+2+0+8+2+0+0+0=13=4) होगा.

विज्ञापन

भाग्यांक के अनुसार लकी दिन

  • भाग्यांक 1 वालों के लिए रविवार और बृहस्पतिवार का दिन लकी रहता है.
  • भाग्यांक 2 वालों के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन लकी रहता है.
  • मंगलवार और शनिवार का दिन भाग्यांक 3 वालों के लिए लकी रहता है.
  • भाग्यांक 4 वालों के लिए रविवार और सोमवार का दिन लकी रहता है.
  • बुधवार और शुक्रवार का दिन भाग्यांक 5 वालों के लिए लकी रहता है.
  • शुक्रवार और शनिवार का दिन भाग्यांक 6 वालों के लिए लकी रहता है.
  • भाग्यांक 7 वालों के लिए सोमवार और रविवार का दिन लकी रहता है.
  • भाग्यांक 8 वालों के लिए शनिवार और बुधवार का दिन लकी रहता है.
  • मंगलवार और गुरुवार का दिन भाग्यांक 9 वालों के लकी रहता है.

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ