Numerology Prediction: 6 जून इन 3 मूलांक वालों के लिए रहेगा खास, शुक्र-राहु करवाएंगे करियर और धन में प्रगति

Numerology Prediction: 6 जून 2026 को शुक्र और राहु का विशेष संयोग 3 मूलांक वालों के लिए लाभकारी रह सकता है. करियर, धन और नए अवसरों में सकारात्मक प्रगति के संकेत बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Prediction

Photo Source: Gemini AI/nano banana

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विलासिता, कला, और धन का दाता ग्रह माना गया है और राहु को राहु लीक से हटकर सोचने और करने और अचानक सफलता दिलाने का कारक. दो ग्रहों के संयोजन को बेहद शक्तिशाली माना गया है. 6 जून, 2026 को शुक्र की क्रिएटिव ऊर्जा और राहु की टेक्निकल सोच का संगम हो रहा है. आपको बता दें कि 6 जून 2026 की तिथि का मूलांक 6 है. इस दिन का भाग्यांक 4 है. मूलांक 6 के स्वामी शुक्र और भाग्यांक 4 के स्वामी राहु हैं. इन दोनों के इस संयोजन से 6 जून को 3 खास और लकी मूलांक वाले काफी फायदे में रहेंगे.

विज्ञापन

6 जून के लिए मूलांक 4 का अंक भविष्यफल

मूलांक 4 के जातकों को 6 जून को सुबह ही किसी काम की सूचना मिल सकती है, जो उन्हें पूरा दिन इंगेज रख सकता है. ऑफिस में अटका प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता है. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को नए कस्टमर मिलने से बिक्री में तेजी आएगी. बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम आसानी से पूरा होगा. पड़ोसी के साथ अनबन समाप्त होगी. किसी दोस्त से चला आ रहा मनमुटाव भी दूर होगा. किसी मामले में कोर्ट से राहत का संकेत मिल सकता है. स्टूडेंट जातक ऑनलाइन टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर बने किसी संपर्क से लाभ होगा. किसी पशु को भोजन कराने का अवसर मिलेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा.

विज्ञापन

6 जून के लिए मूलांक 6 का अंक भविष्यफल

6 जून को मूलांक 6 के जातकों को लोगों का सहयोग अपेक्षा से अधिक मिलने योग हैं. वर्क प्लेस पर आपकी प्रेजेंटेशन सराही जा सकती है. आर्ट, डिजाइन और ऑनलाइन कंटेंट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. बिजनेस में कोई नया ग्राहक उम्मीद से बेहतर परिणाम देगा. घर की मरम्मत का काम पूरा होने से राहत महसूस करेंगे. किसी रिलेटिव की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से बातचीत बेहतर रहेगा, रिश्ते में गर्माहट आएगी. टीचर की सलाह से स्टूडेंट कठिन विषय समझ पाएंगे. हॉस्पिटल में किसी परिचित को देखने जाएंगे. इससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. दिन के अंत में कोई छोटी लेकिन पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.

विज्ञापन

6 जून के लिए मूलांक 8 का अंक भविष्यफल

6 जून को मूलांक 8 के जातकों को लंबे समय से रुका भुगतान मिलने की संभावना है. मित्र से किसी उपयोगी अवसर की जानकारी मिलेगी, जो नई जॉब पाने में मददगार होगी. वर्क प्लेस पर सीनियर आपके धैर्य की सराहना करेंगे. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा दस्तावेज आगे बढ़ सकता है. इनकम फ्लो तेज होने से कर्ज को लेकर तनाव कुछ कम होगा. किसी बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर मिलेगा. इससे मन को संतोष मिलेगा. स्टूडेंट अपने अनुशासन से बेहतर परिणाम पा सकते हैं. सोशल मीडिया पर पुराना संपर्क दोबारा जुड़ सकता है. धार्मिक या स्वयंसेवा के कार्य में समय देना अच्छा रहेगा. रात तक किसी चिंता का समाधान मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ