28 May 2026 Numerology Prediction: 28 मई, 2026 का दिन अंक ज्योतिष में सबसे अनूठा माना गया हैं, क्योंकि यह मूलांक 1 के कड़ी की अंतिम तारीख है. इस दिन सूर्य ग्रह की शक्तियां बेहद सक्रिय रहती हैं. लेकिन जब 28 मई, 2026 की पूरी तारीख के कुल योग के एकल अंक को देखते हैं यानी भाग्यांक 2+8+5+2+0+2+6= 25 \ 2+5 = 7 बनता है, जो केतु का प्रतिनिधित्व करता है. यही कारण है कि साल 2026 में 28 मई का दिन अपने भीतर थोड़ा रहस्य और अनिश्चितता को भी समाए हुए है. इन दोनों ग्रहों की तालमेल कहें या खींचतान के बीच 4 मूलांक को सबसे अधिक लाभ हो रहा है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से हैं और इन्हें क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं?
28 मई को मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 यानी 1, 10, 19, 28 तारीख जो जन्म लेने वालों के लिए 28 मई लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं. क्योंकि, आप सभी स्वामी सूर्यदेव हैं. सूर्य के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में बढ़िया काम कर अपनी पहचान बना सकते हैं. आपके रुके हुए काम, विशेष सरकारी और कानूनी काम, पूरे हो सकते हैं. इससे आपको धन लाभ भी होने के योग. यह तारीख आपके निवेश के लिए भी उत्तम सिद्ध हो सकता है.
28 मई को मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 यानी 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो अंक ज्योतिष में बुध के अनुयायी माने गए हैं. मई 2026 की यूनिवर्सल ऊर्जा भी अंक 5 की ही है. यह बदलाव, यात्रा, स्वतंत्रता और अनुकूलता को बढ़ावा देती है. इस मूलांक के जातकों को बिजनेस में बड़ा लाभ होने के योग हैं. कारोबार का विस्तार होने का प्लान बनेगा. आर्थिक स्थिति में भारी सुधार होने के चांस हैं. यात्रा भी फायदेमंद होगी. मित्र से सहयोग मिलेगा.
28 मई को मूलांक 3 का भविष्यफल
मूलांक 3 यानी 3, 12, 21, 30 तारीख को इस दुनिया में आए लोगों के लिए 28 मई का दिन उपलब्धियां पाने वाला साबित हो सकता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो सूर्य के मित्र ग्रह हैं. आप सही सही निर्णय लेकर ही कोई कदम उठाएंगे. इससे गलतियां होने के चांस नगण्य है. नौकरी में अटके हुए काम पूरे होंगे, जो समय के साथ बड़ा लाभ देगा. शिक्षा कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है.
28 मई को मूलांक 7 का भविष्यफल
मूलांक 7 जो कि केतु प्रभावित मूलांक है, 7, 16, या 25 तारीख को जन्मे लोगों पर सर्वाधिक असर डालता है. आपको अचानक ऐसे लाभ होंगे, जिसके बारे में आपने सोचा न होगा. सुख-साधनों में वृद्धि होगी. कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है. धार्मिक विचारों उदय होगा, आपमें मोक्ष के ज्ञान प्रति रुझान बढ़ेगा. बिजनेस में किसी पुराने प्रतिद्वंद्वी से आप जीतेंगे, जो बिजनेस को एक नया मोड़ दे सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।