Venus Perfume Remedies: 'लग्जरी लाइफ' चाहिए? शरीर के इन 'पल्स पॉइंट्स' पर लगाएं इत्र, मजबूत होगा शुक्र

Venus Perfume Remedies: ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम और लग्जरी लाइफ का कारक माना गया है. कमजोर शुक्र जीवन में ऐश्वर्य और रिश्तों की परेशानी बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, शरीर के किन पल्स पॉइंट्स पर इत्र लगाने से शुक्र मजबूत होता है और जीवन सुखमय रहता है.

Venus-Perfume-Remedies

Venus Perfume Remedies: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र यानी वीनस ग्रह को सुख, वैभव, लग्जरी लाइफ, प्रेम और सौन्दर्य का स्वामी ग्रह माना गया है. इस बारे में वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी की भी यही मान्यता है. जब व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है, तो लव लाइफ, सुख-साधन, लग्जरी और ऐश्वर्य आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

वहीं, शुक्र को मजबूत करने के लिए खुशबू और इत्र का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शरीर के खास जगहों यानी पल्स पॉइंट पर सही परफ्यूम या इत्र लगाने से शुक्र जल्दी ही पाज़िटिव होकर जिंदगी के लग्जरी के सुख-साधनों से भर देते हैं.

विज्ञापन

किन जगहों पर लगाएं इत्र

ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, शरीर के जिन पल्स पॉइंट्स पर नसें, स्कीन के सबसे करीब होती हैं और गर्माहट पैदा करती हैं, वहां सेंट यानी परफ्यूम या इत्र या अत्तर लगाने से लाभ होता है. पल्स पॉइंट्स यानी नाड़ी बिन्दु पर इत्र लगाने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा एक्टिव होती है और जिंदगी पर बेहद पाज़िटिव असर होता है.

विज्ञापन
  • कलाई: दोनों हाथों की कलाई पर इत्र लगाने से जॉब या करियर में व्यक्ति का आकर्षण और प्रतिष्ठा बढ़ती है
  • गर्दन और कान के पीछे: यहां इत्र लगाने से वाणी में मिठास बढ़ती है. धन की आमद तेज होती है.
  • नाभि के आसपास: ज्योतिष में यह क्षेत्र शुक्र, रोमांस और कामेच्छा से संबंधित है. यहां इत्र लगाने से लव लाइफ अच्छी रहती है.
  • कोहनी के अंदरूनी हिस्से में: इस हिस्से में ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय रहती है. यहां सहीं खुशबू वाली इत्र लगाने से व्यक्तित्व को एक अलग पहचाने मिलती है.

यह भी पढ़ें: Indigo Child: ‘इंडिगो चाइल्ड’ क्या है, क्यों देख लेते हैं ये भविष्य, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

  • कॉलरबोन के आसपास: जिनको जीवन लग्जरी और प्रेम दोनों चाहिए, उनको यहां इत्र जरूर लगाना चाहिए. यहां इत्र लगाने से आत्मविश्वास एक नई ऊंचाई पर होता है.
  • हथेली पर वीनस माउंट पर: यह शुक्र स्थान है, जहां रोजाना और सही सेंट वाली परफ्यूम या इत्र लगाने से जीवन में चमत्कारिक फायदे होते हैं. लव लाइफ और धन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं.

कौन-सा इत्र लगाएं?

ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, शरीर के चुनिंदा ‘पल्स पॉइंट्स’ पर यूं ही कोई इत्र नहीं लगा लेना चाहिए. जीवन में सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, वैभव और लग्जरी जीवन के लिए गुलाब, चंदन, चमेली और कमल के प्राकृतिक इत्र सबसे अच्छे माने गए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ