Numerology Prediction: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 10 जून, 2026 का दिन सत्ता और कर्म के संयोजन का एक अद्भुत दिन साबित हो सकता हैं, क्योंकि इस तारीख को सूर्य और शनि की ऊर्जाओं का अनूठा संयोग हो रहा है. ज्योतिष विज्ञान में भले ही सूर्य और शनि के बीच वैचारिक द्वन्द्व माना गया है, लेकिन अंक शास्त्र में यह दिन एडमिनिस्ट्रेटिव योग्यता को निखारने वाला, मेहनत से किए काम का अनुकूल से अधिक लाभ देनेवाला और बेहद प्रैक्टिकल सिद्ध हो सकता है. गणना के अनुसार, इसकी वजह खुद 10 जून की तारीख हैं, जिसका मूलांक 1 है. इस मूलांक के स्वामी सूर्य माने गए हैं. वहीं, इस दिन की पूरी तारीख यानी 10-06-2026 के कुल योग का एकल अंक यानी भाग्यांक 8 है, जिसके स्वामी शनि हैं. यही कारण है कि बुधवार 10 जून का दिन बौद्धिक और तार्किक ऊर्जा वाला दिवस होगा. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन उनके अनुकूल और नायाब साबित होने के योग दर्शा रहा है?
10 जून के लिए मूलांक 1 का अंक भविष्यफल
मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों में 10 जून से खास ऊर्जा नजर आएगी. आज पहल करने से न हिचकें, परिस्थितियां आपके पक्ष में काम कर सकती हैं. आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. किसी सीनियर अधिकारी का सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से रुका कोई प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है. कारोबार से जुड़े लोग नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. पार्टनर की सलाह से आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. घर-परिवार में भी आपकी राय को तवज्जो मिलेगी. रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ किसी अहम मुद्दे पर एकमत होने की स्थिति बन सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों और स्टूडेंट को लाभ मिलेगा. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है.
10 जून के लिए मूलांक 5 का अंक भविष्यफल
किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग यानी मूलांक 5 वालों को 10 जून की ऊर्जा बहुत साथ देगी. आज आपकी बातचीत ही आपकी ताकत बनेगी. क्योंकि, आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे. इसलिए यह दिन नेटवर्किंग वालों के लिए एक बढ़िया दिन साबित हो सकता है. प्रोफेशनल मीटिंग में भी इसका फायदा भी मिल सकता है. आज की सही समय पर कही गई सही बात बड़ा फर्क पैदा कर सकती है. मित्रों के साथ उपयोगी चर्चा होगी. आज बनने वाले कुछ नए संपर्क भविष्य में महत्वपूर्ण अवसरों का रास्ता खोल सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. यह बोझ नहीं बल्कि आगे बढ़ने का मौका साबित हो सकता है. आर्थिक फैसलों में संतुलित सोच लाभ देगी. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से रिश्ते और बेहतर होंगे. दिन कई छोटे-छोटे लाभ देकर जाएगा. यात्रा की योजना बन सकती है.’
10 जून के लिए मूलांक 8 का अंक भविष्यफल
मूलांक 8 यानी 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के लिए धैर्य और अनुशासन आपके सबसे बड़े साथी रहेंगे. पुराने प्रयासों का परिणाम मिलने के संकेत हैं. नौकरी में आपकी मेहनत पर अधिकारियों की नजर जाएगी. पदोन्नति या विशेष प्रशंसा की संभावना बन सकती है. व्यवसाय में अटके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. संपत्ति या पैतृक मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए अवसर मिलेंगे. परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा. बड़े भाई की ओर पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी योजना के लिए मंजूरी मिल सकती है. मुहल्ले में किए गए आप जन कल्याण करयून से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज से जुड़ा काम पूरा हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो दिन संतुलित और सफल रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.