Numerology Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र भारत की एक बेहद प्राचीन विद्या है, जो संख्याओं की शक्ति को उजागर करता है. यह शास्त्र बतलाता है कि संख्याएं अपने अंदर रहस्यों का पिटारा समेटे रहता है, जिसे कोई पारखी व्यक्ति ही सामने ला सकता है. आपको बता दें कि किसी महीने की कुछ खास तारीखों में जन्मे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं. ये मूलांक संख्या 1 से लेकर 9 तक होते हैं.
यहां एक एक ऐसे मूलांक की बात की गई हैं, जिनकी खास तारीखों में जन्मे लोग योजनाएं बनाकर काम करने में माहिर होते हैं. इसलिए ये रणनीति के 'धुरंधर' कहलाते हैं. साथ ही इनका न रुकने वाला रवैया इन्हें एक बेमिसाल पहचान देता है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-सा है और इसकी और खासियतें क्या हैं?
---विज्ञापन---
रणनीति के 'धुरंधर'
अंक ज्योतिष के अनुसार, रणनीति के 'धुरंधर' के रूप में पहचान बनाने वाले ये लोग मूलांक 1 से संबंधित हैं. आपको बता दें, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, वे मूलांक 1 से जुड़े होते हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Grah ki Chaal: क्या ग्रहों की चाल का असर जानवरों पर भी पड़ता है, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
---विज्ञापन---
जन्मजात लीडरशिप
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य इन लोगों को जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी और कभी न हार मानने वाला एक बेजोड़ जज्बा देता है. अक्सर ये लोग राजसी नेचर के और राजनीतिक और प्रशासनिक रुचि वाले होते हैं. इसकी वजह केवल यही है कि ये इनकी रणनीतिक काफी गहरी और प्रभावशाली होती है.
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें:
Numerology Personality Traits: शुक्र की कृपा से इन मूलांक वालों की बदल जाती है किस्मत, जहां जाते हैं वहीं खिंचता है धन और आकर्षण
Numerology Secrets: ससुराल के लिए बेहद ‘लकी’ होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानिए लव लाइफ और पति से किस्मत कनेक्शन
Numerology Personality Traits: इस मूलांक के लोग बेईमानी और दिखावे से करते हैं नफरत, होते हैं सच्चे देशभक्त; इनमें कहीं आप भी तो नहीं
Numerology Personality Traits: इस मूलांक वालों के लिए दौलत से ज्यादा कीमती है जानकारी, होते हैं अच्छे लवर
Numerology Personality Traits: इस मूलांक पर रहती है गुरु बृहस्पति की कृपा, अपने काम से दुनिया के लिए बनते हैं मिसाल
---विज्ञापन---
न हार मानने का जज्बा
मूलांक 1 जो दूसरा सबसे बड़ा गुण हैं, वह है- न रुकने वाला रवैया, कभी हार न मानने वाला जज्बा. दरअसल इन लोगों में कमाल की ऊर्जा और संकल्प शक्ति होती है. ये जब अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो हासिल किया बिना रुकते नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: Intuition Power: इन 3 राशियों के लोग होते हैं इंट्यूशन पावर के धनी, घटना होने से पहले आ जाती हैं ‘वाइब्स’
यश के भागी
मूलांक के 1 लोगों के जीवन पर सूर्य ग्रह का बहुत ज्यादा प्रभाव होता है. यह भी सूर्य का असर है कि ये समाज और अपने कुटुम्बों या कम्यूनिटी में बहुत जल्द यश और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं. सूर्य के ही कारण इनके काम सफल हो जाते हैं और यश के भागी बनते हैं.
पहाड़-सी निडरता
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग बेहद निडर और साहसी होते हैं. ऐसा लगता हैं, इन्होंने मुश्किलों से घबराना जैसे सीखा ही नहीं हो. ये हर चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं. हालात कितने भी खराब हों, इनका कॉन्फिडेंस जल्दी नहीं टूटता है.
यह भी पढ़ें: Graphology Astrology Tips: ‘हैंडराइटिंग’ बदलते ही खुल सकते हैं इनकम के नए रास्ते, खुद लिखिए अपनी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।