Numerology Personality Traits: इस खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग जानते हैं पैसा बचाने की कला, लीडरशिप से कमाते हैं खूब धन

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक के किसी महीने की 4 तारीखों में जन्मे लोग मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं, नेतृत्व से धन कमाते और पैसा बचाने की कला जानते हैं. आइए जानते हैं, क्यों है ऐसा और क्या यही है इनकी सफलता की वजह?

Numerology-Personality-Traits

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख का व्यक्ति के स्वभाव, सोच, करियर और धन से गहरा संबंध है. जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 माना गया है. ऐसे लोग जीवन में अपने दम पर आगे बढ़ने वाले होते हैं. ये न केवल मेहनती होते हैं, बल्कि धन को संभालने और नेतृत्व के जरिए सफलता पाने की खास कला भी जानते हैं. आइए जानते हैं, मूलांक 1 से जुड़ी बेहद उपयोगी और रोचक जानकारियां.

विज्ञापन

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं. सूर्य आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व और आत्मबल के प्रतीक हैं. सूर्य के प्रभाव से ऐसे लोग साहसी, स्पष्ट वक्ता और निर्णय लेने में मजबूत होते हैं. इन्हें समाज में पहचान और मान सम्मान मिलने की प्रबल संभावना रहती है. सूर्य इन्हें भीतर से मजबूत बनाते हैं और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं.

विज्ञापन

अपनी सोच पर काम करना है पसंद

मूलांक 1 वाले लोग किसी के निर्देश पर नहीं, बल्कि अपनी सोच पर काम करना पसंद करते हैं. इनमें लीडरशिप की क्षमता जन्म से होती है. टीम को साथ लेकर चलना, सही दिशा दिखाना और जिम्मेदारी उठाना इन्हें अच्छी तरह आता है. यही वजह है कि ये लोग मैनेजमेंट, प्रशासन, बिजनेस या सरकारी पदों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

जानते हैं पैसे बचाने की खास कला

ऐसे लोग केवल पैसा कमाना ही नहीं जानते, बल्कि उसे सही जगह पर बचाना और निवेश करना भी जानते हैं. फिजूलखर्ची से दूरी रखते हैं. नेतृत्व वाली भूमिकाओं में रहते हुए इन्हें अच्छा धन लाभ मिलता है. नौकरी में उच्च पद या खुद का काम शुरू कर के ये आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं.

मेहनत से नहीं हटते हैं पीछे

सूर्य के प्रभाव से मूलांक 1 वाले लोग करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं. इन्हें लक्ष्य साफ दिखता है. मेहनत से पीछे नहीं हटते. अधिकारी वर्ग, राजनीति, रक्षा सेवा, शिक्षा, बिजनेस और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में ये विशेष सफलता पा सकते हैं.

विज्ञापन

निभाना जानते हैं दोस्ती

मूलांक 1 वाले लोग दोस्ती निभाना जानते हैं. संकट के समय इनके मित्र और सहयोगी साथ खड़े रहते हैं. प्रेम संबंधों में ये ईमानदार रहते हैं, लेकिन कभी-कभी अपने स्वभाव के कारण हावी भी हो सकते हैं. संतुलन बनाए रखें तो रिश्ते मजबूत रहते हैं.

कुछ चुनौतियां, कुछ कमियां

शुरुआती जीवन में इन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है. परिवार या आर्थिक स्थिति का दबाव रहता है. कभी-कभी अहंकार या अत्यधिक काम का बोझ परेशानी बढ़ा सकता है. धैर्य और विनम्रता अपनाने से ये कमियां काफी हद तक दूर हो जाती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ