Intuition Power: अंतर्ज्ञान, पूर्वाभास या अंतरात्मा की आवाज सुनने की क्षमता को अंग्रेजी में इंट्यूशन पावर (Intuition Power) कहते हैं. यह किसी इंसान की वह शक्ति है, जो उसे किसी होने वाली घटना के पहले से आभास देने लगता है. सबसे बड़ी बात यह है यह बिना किसी सबूत या विश्लेषण पता चलती है. आम लोग इसे ‘सिक्सथ सेंस’ (Sixth Sense) भी कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह क्षमता विशेष रूप से कुछ खास राशियों में ही होती हैं. इन खास राशियों के लोगों में मान्यता है कि ये लोग ‘इंट्यूशन पावर’ के बेहद धनी होते हैं और इन्हें घटना होने से पहले किसी या दूसरों की भावनाओं का न किसी रूप में उसकी ‘वाइब्स’ आज जाती है. आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों को ऐसी अनोखी अनुभूति होती है?
मीन राशि (Pisces)
मीन यानी मछली जल तत्व की राशि है, जो अतल गहराइयों में भी उतर जाती है. इन राशियों के लोग मानसिक रूप से बहुत सूक्ष्म लेकिन गहरे होते हैं. इनकी अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिसमें इन्हें सपने यानी फ्लैश आते हैं, जिसके माध्यम से ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को भांप लेते हैं. तीव्र संवेदनशील होने के कारण ये दूसरों की भावनाओं को बिना कहे समझ लेते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, लेकिन इन पर प्लूटो यानी यम ग्रह का भी अधिकार हैं. यम एक रहस्यमयी ग्रह हैं, जिनके पास कमाल की सिक्स्थ सेंस होती है, जिसे लोग ‘छठी इंद्री’ भी कहते हैं. अपने इस क्षमता के कारण ये किसी होने वाली घटना का पूर्वाभास कर सकते हैं या किसी की नीयत भांप सकते हैं. ऐसे ही लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये मन पढ़ लेते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि बुध ग्रह से शासित और संचालित है. बुध ग्रह विचार के प्रवाह के नियंत्रक हैं. इन्हें भीड़ पसंद है. यही कारण है मिथुन राशि के लोग परिवेश में जल्दी घुल-मिल जाते हैं और काफी सजग रहते हैं. अपनी उच्च भावनात्मक संवेदनशीलता के कारण ये माहौल में छिपे हुए वाइब्स को महसूस कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।