Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि में विशिष्ट गुण होते हैं, जो उससे संबंधित व्यक्ति में भी ट्रांसफर होते हैं और वो उनकी पर्सनैलिटी को एक अलग पहचान और गहराई देते हैं. आपको बता दें कि राशिमंडल की 12 राशियां अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल, इन 4 तत्वों से जुड़ी हैं और इन सभी के स्वामी ग्रह भी हैं, जो राशियों के जातक के व्यवहार और विचार को प्रभावित करते हैं. यहां बात उन 3 राशियों की हो रही है, जिसे जिंदगी में ‘गेम चेंजर’ कहा जाता है, क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने का दम रखती हैं. आइए जानते हैं, ये अनोखी राशियां कौन-सी हैं?
वृश्चिक राशि – रणनीति के धुरंधर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि राशिमंडल की आठवीं राशि है, जिनके स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो ग्रहों के सेनापति है. इस राशि के लोग अपनी गहरी सोच और रहस्यमयी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं.
इस राशि के लोग इसलिए गेम चेंजर माने जाते हैं, क्योंकि ये हार नहीं मानते हैं, जब सब हार मान लेते हैं. ये रणनीति के धुरंधर होते हैं, जिनकी गुप्त योजना और मानसिक बल बाजी को पलट देती है.
मकर राशि – धैर्य के पुजारी
ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि को अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोगों में इस गुण के होने कारण है, इनके स्वामी ग्रह शनि, जो कर्म की प्रधानता को सर्वोच्चता देते हैं.
मकर राशि के बारे में कहा जाता है कि ये वो कछुए हैं, जो रेस में आखिरकार जीत ही जाते हैं. इसके पीछे उनका दो गुण सहायक होता है, ये हैं- दूरदर्शिता और व्यावहारिक सोच. यह देखा गया है कि ये लोग धैर्य और स्थिरतापूर्वक लक्ष्य को पाने में लगे रहते हैं और अंत में पा ही लेते हैं.
मेष राशि – पहाड़-सी निडरता
यह आप भी जानते होंगे कि मेष, राशिचक्र की पहली राशि हैं. इनके स्वामी भी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, निर्भीकता और ऊर्जा के दाता ग्रह हैं. मेष के राशि के लोगों में भी ये सब ठूस-ठूस कर भरा होता है.
मेष राशि के जातक कोई भी जोखिम लेने से डरते नहीं हैं. जब समस्या समाधान की बात आती है, तो ये लोग ‘एक्शन’ लेते हैं, न कि सोचने में समय गंवाते हैं. इनका आत्मविश्वास, सक्रियता और न रुकने वाला रवैया, हर प्रकार एक प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के रिजल्ट को इनकी ओर मोड़ देता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.