Numerology Personality Traits: रणनीति के 'धुरंधर' हैं इस मूलांक के लोग, न रुकने वाला रवैया पलट देता है हारी बाजी

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक वाले लोग रणनीति बनाकर काम करने में बेहद माहिर माने जाते हैं. इनका हार न मानने वाला रवैया मुश्किल हालात में भी बाजी पलटने का दम रखता है. आइए जानते हैं, इस मूलांक के लोग क्यों ऐसे होते हैं?

Numerology-Personality-Traits

Numerology Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र भारत की एक बेहद प्राचीन विद्या है, जो संख्याओं की शक्ति को उजागर करता है. यह शास्त्र बतलाता है कि संख्याएं अपने अंदर रहस्यों का पिटारा समेटे रहता है, जिसे कोई पारखी व्यक्ति ही सामने ला सकता है. आपको बता दें कि किसी महीने की कुछ खास तारीखों में जन्मे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं. ये मूलांक संख्या 1 से लेकर 9 तक होते हैं.

विज्ञापन

यहां एक एक ऐसे मूलांक की बात की गई हैं, जिनकी खास तारीखों में जन्मे लोग योजनाएं बनाकर काम करने में माहिर होते हैं. इसलिए ये रणनीति के ‘धुरंधर’ कहलाते हैं. साथ ही इनका न रुकने वाला रवैया इन्हें एक बेमिसाल पहचान देता है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-सा है और इसकी और खासियतें क्या हैं?

विज्ञापन

रणनीति के ‘धुरंधर’

अंक ज्योतिष के अनुसार, रणनीति के ‘धुरंधर’ के रूप में पहचान बनाने वाले ये लोग मूलांक 1 से संबंधित हैं. आपको बता दें, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, वे मूलांक 1 से जुड़े होते हैं.

विज्ञापन

जन्मजात लीडरशिप

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य इन लोगों को जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी और कभी न हार मानने वाला एक बेजोड़ जज्बा देता है. अक्सर ये लोग राजसी नेचर के और राजनीतिक और प्रशासनिक रुचि वाले होते हैं. इसकी वजह केवल यही है कि ये इनकी रणनीतिक काफी गहरी और प्रभावशाली होती है.

संबंधित खबरें:
Numerology Personality Traits: शुक्र की कृपा से इन मूलांक वालों की बदल जाती है किस्मत, जहां जाते हैं वहीं खिंचता है धन और आकर्षण
Numerology Secrets: ससुराल के लिए बेहद ‘लकी’ होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानिए लव लाइफ और पति से किस्मत कनेक्शन
Numerology Personality Traits: इस मूलांक के लोग बेईमानी और दिखावे से करते हैं नफरत, होते हैं सच्चे देशभक्त; इनमें कहीं आप भी तो नहीं
Numerology Personality Traits: इस मूलांक वालों के लिए दौलत से ज्यादा कीमती है जानकारी, होते हैं अच्छे लवर
Numerology Personality Traits: इस मूलांक पर रहती है गुरु बृहस्पति की कृपा, अपने काम से दुनिया के लिए बनते हैं मिसाल

विज्ञापन

न हार मानने का जज्बा

मूलांक 1 जो दूसरा सबसे बड़ा गुण हैं, वह है- न रुकने वाला रवैया, कभी हार न मानने वाला जज्बा. दरअसल इन लोगों में कमाल की ऊर्जा और संकल्प शक्ति होती है. ये जब अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो हासिल किया बिना रुकते नहीं हैं.

विज्ञापन

यश के भागी

मूलांक के 1 लोगों के जीवन पर सूर्य ग्रह का बहुत ज्यादा प्रभाव होता है. यह भी सूर्य का असर है कि ये समाज और अपने कुटुम्बों या कम्यूनिटी में बहुत जल्द यश और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं. सूर्य के ही कारण इनके काम सफल हो जाते हैं और यश के भागी बनते हैं.

पहाड़-सी निडरता

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग बेहद निडर और साहसी होते हैं. ऐसा लगता हैं, इन्होंने मुश्किलों से घबराना जैसे सीखा ही नहीं हो. ये हर चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं. हालात कितने भी खराब हों, इनका कॉन्फिडेंस जल्दी नहीं टूटता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ