---विज्ञापन---

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में केवल बर्थ डेट या नाम के अक्षरों से नंबर निकाले जाते हैं, फिर उनक नंबरों के कैलकुलेशन से जो खुलासा होता है, वह लोगों को बहुत आश्चर्यचकित करता है। आइए जानते हैं, किन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है?

---विज्ञापन---

Numerology: हाल के वर्षों में न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष की लोकप्रियता काफी बढ़ी है, जिसकी वजह है इसकी सटीकता, वो भी केवल बर्थ डेट के कैलकुलेशन से। केवल यही नहीं बल्कि इस विद्या में नाम के अक्षरों से भी नंबर निकाले जाते हैं, फिर जो खुलासा होता है, वह लोगों को बहुत आश्चर्यचकित कर देता है। यहां शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा पाने वाले जिन 3 तारीखों में पैदा हुआ व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 6 होता है। इन लोगों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ये लोग बेहद ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

शुक्र ग्रह से है इस मूलांक का नाता

अंक ज्योतिष में, मूलांक 6 का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए अपने ग्रह स्वामी शुक्र के कारण, मूलांक 6 वाले लोग भी इन गुणों से युक्त होते हैं। इन लोगों की पर्सनालिटी बेहद आकर्षक होती है। अक्सर यह देखा गया है कि ये लोग अपनी डैशिंग पर्सनालिटी लोगों को बड़ी जल्दी इम्प्रेस कर लेते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: किसने की थी पहली छठ पूजा? जानें इतिहास, महत्व और रीति-रिवाज

किन व्यक्तियों का मूलांक होता है 6?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग का मूलांक 6 माना गया है। इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों में सौंदर्य के प्रति अभिरुचि नेक्स्ट लेवल की होती है। इनमें कलात्मक और सृजनात्मक प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। इससे ये अच्छा-खासा धन भी कमाते हैं।

---विज्ञापन---

मां लक्ष्मी की रहती है खास कृपा

अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष में भी बताया गया है कि शुक्र ग्रह धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंधित है। यही कारण है कि मूलांक 6 की 6, 15 और 24 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। मूलांक 6 वाले लोग दूसरों की मदद करने और समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। यह गुण भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी

मूलांक 6 वाले लोगों की पर्सनालिटी की एक प्रमुख विशेषता यह है कि ये आमतौर पर सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं और साथ ही अच्छा खासा धन कमाने की क्षमता रखते हैं। ये अपनी सौंदर्य के प्रति अभिरूचि, कलाप्रियता और दूसरों की सहायता करने के गुण के कारण एक बेहतर नेटवर्किंग बनाने में कामयाब होते हैं, जो इन्हें जिंदगी में भी कामयाब बनाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 06, 2024 01:44 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola