Numerology Forecast: 20 जुलाई से इन 3 मूलांक वालों की लाइफ में आ सकते हैं बड़े बदलाव, मिलेंगे प्रगति और धन लाभ के नए अवसर

Numerology Forecast: अंक ज्योतिषीय रूप से 20 जुलाई 2026 को चंद्रमा और सूर्य की ऊर्जा का खास मेल बनेगा. इससे आत्मविश्वास, भावनाओं और तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन बेहद खास और लाभदायक रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Forecast

Numerology Forecast: 20 जुलाई 2026 का दिन इमोशन और कॉन्फिडेंस का एक बढ़िया दिन साबित हो सकता है. इस दिन लोग अपनी फीलिंग्स को ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगे. मन थोड़ा सेंसेटिव रहेगा, लेकिन अंदर से कॉन्फिडेंस भी काफी स्ट्रॉन्ग महसूस होगा. अपनी बात खुलकर रखने और दूसरों को अपनी सोच समझाने का अच्छा मौका मिल सकता है. अगर किसी को प्रपोज करना है, कोई जरूरी प्रेजेंटेशन देना है या टीम को लीड करना है, तो यह दिन आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है. बस ये ध्यान रखना हो सकता है कि ज्यादा इमोशनल होकर तुरंत कोई बड़ा फैसला न लें. इस दिन दिल और दिमाग दोनों को साथ लेकर चलेंगे तो करियर, रिश्तों और पर्सनल ग्रोथ में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं.

विज्ञापन

अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से 20 जुलाई 2026 का मूलांक 2+0 = 2 बनता है. मूलांक 2 का कनेक्शन चंद्रमा से है, जो मन, भावनाओं, रिश्तों और संवेदनशील सोच के स्वामी ग्रह हैं. वहीं पूरी तारीख यानी 20-07-2026 को जोड़ें तो 2+0+0+7+2+0+2+6 = 19 आता है. फिर 1+9 करने पर 10 और 1+0 = 1 आता है. इस प्रकार इस तारीख का भाग्यांक 1 है, जो सूर्य से जुड़ा है. यह अंक आत्मविश्वास, लीडरशिप, पहचान और आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है. इस तरह 20 जुलाई को चंद्रमा की शांत और भावनात्मक ऊर्जा के साथ सूर्य की दमदार एनर्जी का मेल बनेगा. इससे लोग अपनी बात ज्यादा असरदार तरीके से रख पाएंगे. सही फैसले लेने में मदद मिल सकती है. खासकर मीडिया, एचआर, मैनेजमेंट, काउंसलिंग, राजनीति और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह दिन नए मौके लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, इस तारीख की एनर्जी किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकती है और उन्हें किन क्षेत्रों में सफलता के चांस मिल सकते हैं?

विज्ञापन

20 जुलाई के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 वालों के लिए 20 जुलाई का दिन कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रह सकता है. इस दिन सूर्य की एनर्जी आपको आगे बढ़ने का मोटिवेशन दे सकती है. ऑफिस में आपकी लीडरशिप और मेहनत साफ नजर आ सकती है. बॉस या सीनियर आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के चांस बन सकते हैं. अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं. बिजनेस वालों को कोई नया आइडिया या डील फायदा दे सकती है. पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचना होगा. सही प्लानिंग से अच्छा फायदा मिल सकता है. लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ सकती है. रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी रहेगा. छोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का अच्छा समय है. अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है. खुद पर भरोसा रखेंगे तो सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. किसी जरूरतमंद अजनबी व्यक्ति को व्यक्ति को कुछ रुपये देकर सहायता करने से आपको अच्छा लगेगा.

विज्ञापन

20 जुलाई के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 वालों के लिए 20 जुलाई का दिन इमोशन और समझदारी का बैलेंस लेकर आ सकता है. इस दिन आपकी सोच काफी शांत और पॉजिटिव रह सकती है. आप दूसरों की फीलिंग्स को अच्छे से समझ पाएंगे. परिवार और रिश्तों में प्यार बढ़ सकता है. अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. नौकरी में टीम के साथ काम करने से फायदा मिल सकता है. आपकी सलाह और आइडिया लोगों को पसंद आ सकते हैं. मीडिया, टीचिंग, काउंसलिंग या क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. पैसों के मामले में धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है. किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. ज्यादा सोचने या टेंशन लेने से बचें. अपने फैसलों पर भरोसा रखें. लव लाइफ में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. अपनी भावनाओं को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. किसी दूर के रिश्तेदार को ब्लड डोनेट करने से आप संतुष्ट रहेंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

20 जुलाई के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 वालों के लिए 20 जुलाई का दिन पर्सनैलिटी, रिश्तों और ग्रोथ के मामले में खास रह सकता है. आपकी बातों और अंदाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं. काम की जगह पर आपकी क्रिएटिव सोच की तारीफ हो सकती है. फैशन, डिजाइन, मीडिया, ब्यूटी, कला या बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पहचान मिल सकती है. बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. कोई पुराना प्लान अब काम आ सकता है. पैसों के मामले में फायदा मिलने के योग हैं, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है. पार्टनर के साथ रिश्ता और बेहतर हो सकता है. भविष्य को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. पॉजिटिव सोच और मेहनत से यह दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. किसी अनाथालय में जाकर सेवा करने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ