Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों के अंदर होता है सफाई का कीड़ा, नहीं कर पाते गंदगी बर्दाश्त!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे व्यक्ति के अंदर सफाई का कीड़ा होता है। ये लोग गंदगी में नहीं रह पाते हैं और अपने आस-पास हर चीज को साफ रखने की कोशिश करते हैं।

Numerology

ये लोग नहीं रह पाते गंदगी में!

हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है, तो कुछ को खेलने, सोने या घूमने से मानसिक शांति मिलती है। हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिनके अंदर सफाई का कीड़ा होता है। कभी न कभी आपने उन लोगों को देखा होगा जो अपने आस-पास हर समय सफाई रखते हैं। उन्हें थोड़ी-सी भी गंदगी बर्दाश्त नहीं होती है।

विज्ञापन

अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तिथि उसके स्वभाव, करियर, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बहुत कुछ बताती है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे व्यक्ति को गंदगी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ये लोग अपने आस-पास हर चीज को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करते हैं। नहीं तो इन्हें बेचैनी होने लगती है।

विज्ञापन

इन लोगों के अंदर होता है सफाई का कीड़ा!

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 5, 7, 10, 11, 13, 18, 20, 24, 28 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों के अंदर सफाई का कीड़ा होता है। ये लोग अपने आस-पास की चीजों को साफ रखते हैं। यदि कोई चीज जरा-सी भी अपनी जगह से हिल जाती है, तो जब तक उसे ये ऑर्गनाइज नहीं कर लेते तब तक इन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है। हालांकि कई बार इनकी इस आदत से इनके दोस्त व रिश्तेदार परेशान हो जाते हैं।

विज्ञापन

इन लोगों को लगती है सबसे ज्यादा नजर!

वैदिक अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 3, 7, 8, 12, 14, 16, 18, 20, 25, 28 और 31 तारीख को हुआ है उन्हें बार-बार बुरी नजर लगती है। ये लोग दिल के साफ होते हैं जो पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं। यदि इन्हें लोगों की बातें पसंद नहीं आती हैं तो ये उनके मुंह पर सीधे-सीधे बोल देते हैं। इसलिए इनके दुश्मन भी बहुत होते हैं। इसके अलावा इन्हें जीवन में बहुत ही कम उम्र में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ