Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लड़कों को मिलती है लड़ाकू पत्नी, आए-दिन होते हैं टकराव!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़कों को लड़ाकू पत्नी मिलने की संभावना ज्यादा होती है। यदि ये अपनी बीवी की बात नहीं मानते हैं तो आए-दिन इनके घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

Numerology

बीवी से परेशान रहते हैं ये लोग!

हर एक व्यक्ति को अपने जीवनसाथी से कई उम्मीदें होती हैं। चाहें लड़का हो या लड़की, हर कोई चाहता है कि उसे मन-मुताबिक लाइफ पार्टनर मिले। लेकिन कई बार कुछ लोगों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। उन्हें अपने साथी से जो उम्मीदें होती हैं, वो कहीं न कहीं पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आए-दिन उनका साथी से टकराव होता रहता है, जिसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

विज्ञापन

अंक शास्त्र की मानें तो हर एक व्यक्ति को उसकी लव लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब पहले ही मिल सकते हैं। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति का जीवनसाथी कैसा होगा। दरअसल, अंक शास्त्र में नंबरों का खास महत्व है जो व्यक्ति के भविष्य के कई राज खोलते हैं। आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़कों को लड़ाकू पत्नी मिलने की संभावना अधिक होती है। पत्नी के व्यवहार के कारण आए-दिन इनके घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में।

विज्ञापन

2, 11, 20 और 29

किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी चंद्र देव को माना जाता है। ये लोग हर काम अपनी बीवी की सलाह लेने के बाद ही करते हैं, क्योंकि इनकी बीवी इन्हें कंट्रोल करती है। इन लोगों के जीवन में इनकी पत्नी की भूमिका अहम होती है, क्योंकि ये अपनी पत्नी के खिलाफ जाकर कोई फैसला नहीं ले पाते हैं।

विज्ञापन

3, 12, 21 और 30

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख पर हुआ है, उनका स्वामी गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। इन तारीख पर जन्मे लड़कों को लड़ाकू पत्नी मिलने की संभावना ज्यादा होती है। घर पर इनकी पत्नी का ही राज रहता है। यदि ये अपनी बीवी के खिलाफ जाते हैं तो आए-दिन घर में झगड़े होते हैं।

5, 14 और 23

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख पर हुआ है, उनका स्वामी बुध देव को माना जाता है। इन तारीख पर जन्मे लड़कों के ऊपर बुध ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। ये लोग अपनी बीवी से परेशान रहते हैं, क्योंकि इनकी पत्नी का स्वभाव उग्र होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ