Love Rashifal: चंद्र गोचर से पहले इन 3 राशियों को मिलेगा प्रेम, 2 के रिश्तों में आएगी दरार!

मन के कारक ग्रह चंद्र देव 18 अप्रैल 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे पहले कुछ राशियों को सच्चा प्रेम मिलेगा तो कई जातकों के रिश्तों में दरार आएगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि गुरुवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 17 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 17 April 2025

लव राशिफल 17 अप्रैल 2025

कर्क राशि के स्वामी चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है। एक तय वक्त के बाद चंद्र देव राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 17 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही गुरुवार को प्रात: काल 12 बजकर 50 मिनट तक वरीयान योग बन रहा है, जिसके बाद परिघ योग का निर्माण होगा। गुरुवार को नवग्रहों में से किसी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। लेकिन 18 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में कदम रखेंगे। यदि आप जानने को उत्सुक हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 17 अप्रैल 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

आने वाले समय में रिश्तों को ठीक करने के कई अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी संग संबंधों में गहराई आएगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता गुरुवार को दिन खत्म होने से पहले आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 02

विज्ञापन

वृषभ राशि

साथी को सुनने और समझने की क्षमता आपको एक-दूसरे के करीब लाएगी। इसलिए उनके साथ समय बिताने का प्लान बनाएं। चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल जातकों के जीवन में प्यार दस्तक देगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 19

मिथुन राशि

कपल के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए दोनों एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को शेयर करें। घर पर रहने की जगह साथी के साथ कहीं बाहर जाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बिना किसी रोक-टोक के आप बात कर पाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 22

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय-समय पर घूमने जाएं और उनसे प्यार भरी बातें करें। सिंगल लोगों को चंद्र गोचर से पहले प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 11

विज्ञापन

सिंह राशि

चंद्र गोचर से पहले अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता नहीं आएगा। इसलिए माता-पिता मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। वहीं विवाहित कपल के लिए ये दिन तनावग्रस्त रहेगा। पड़ोसियों से लड़ाई हो सकती है, जिसके चक्कर में परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 04

कन्या राशि

पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन की कमी के कारण विवाहित जातक परेशान रहेंगे। उम्मीद है कि आपका साथी आपसे पुरानी बातों को लेकर झगड़ा कर सकता है। सिंगल जातकों का दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा, जहां किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 28

विज्ञापन

तुला राशि

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने के चक्कर में जीवनसाथी की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। यदि उन्हें समझने का प्रयास नहीं किया तो आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 19

वृश्चिक राशि

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी संग अकेले में समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझें। गुरुवार को आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे तो अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। चंद्र देव जल्द ही आपको अपने सच्चे प्यार से मिलवाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 29

विज्ञापन

धनु राशि

कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने के कारण खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी संग खास पल बिताएंगे, जो आप दोनों को करीब लाएंगे।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 18

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। साथी संग खास पल बिताएंगे, जो आप दोनों को करीब लेकर आएगा। सिंगल लोगों को चंद्र की कृपा से गुरुवार को सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 29

विज्ञापन

कुंभ राशि

साथी संग अपने बॉन्ड को मजबूत बनाने के लिए उन्हें समय दें। उनसे बातचीत करें और उनकी भावनाओं को समझें। अन्यथा आए-दिन घर में लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। वहीं जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनकी किसी खास इंसान से मुलाकात चंद्र गोचर से पहले हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 15

मीन राशि

सोलमेट से बात करने का समय निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। इससे आपके रिश्ते को नई दिशा मिलेगी। सिंगल लोगों को चंद्र गोचर से पहले सावधान रहना होगा। अन्यथा गंभीर चोट लगने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ