---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vaishakh Amavasya 2025: 27 या 28 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? जानें तिथि और श्री हरि विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हर साल वैशाख महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या के व्रत की पूजा की जाती है। हालांकि इस बार अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में 27 अप्रैल या 28 अप्रैल, किस दिन वैशाख अमावस्या की पूजा की जाएगी।

---विज्ञापन---

साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या तिथि का खास महत्व है, जिस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से साधक को विशेष फल मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर महीने एक अमावस्या तिथि आती है। इस समय वैशाख माह चल रहा है। ऐसे में अप्रैल माह में वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। वैशाख अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा, किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और व्रत भी रखा जाता है।

चलिए जानते हैं अप्रैल माह में किस दिन वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको श्री हरि विष्णु की पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

2025 में कब है वैशाख अमावस्या?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल वैशाख माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 27 अप्रैल को प्रात: काल 04 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 28 अप्रैल 2025 को सुबह 01 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: एक या दो नहीं, मई में 5 बार गोचर करेंगे बुध देव; जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?

---विज्ञापन---

27 अप्रैल 2025 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 03:57 से लेकर 04:41 मिनट तक
  • तर्पण का समय- प्रात: काल 04:49 से लेकर 28 अप्रैल को सुबह 01:00 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:30 से लेकर दोपहर 12:22 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:25 से लेकर 06:47 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त- देर रात 11:33 ले लेकर अगले दिन सुबह 12:17 मिनट तक

Vaishakh Amavasya

वैशाख अमावस्या की पूजा विधि

  • अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त से पहले उठें।
  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि कार्य करने के बाद हरे रंग के कपड़े धारण करें।
  • व्रत का संकल्प लें।
  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा करें और श्री हरि को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
  • ब्राह्मणों को धन दें।
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और धन का दान करें।

ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 15, 2025 09:57 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola