Budh Gochar 2026: आज से तुला समेत 3 राशियों को बंपर लाभ होने के योग, बुध ने किया अपनी ही राशि में गोचर

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज अपनी राशि मिथुन में गोचर किया है. जब भी बुध ग्रह का अपनी राशि व नक्षत्र में गोचर होता है तो वो अधिक बलशाली हो जाते हैं और मानव जीवन पर अन्य गोचर के मुकाबले अधिक प्रभाव डालते हैं. चलिए जानें आज हुए बुध गोचर के समय और प्रभाव के बारे में.

Budh Gochar 2026

Budh Gochar 2026: आज 29 मई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मिथुन राशि में गोचर किया है. ये गोचर सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर हुआ है. अब 5 अगस्त 2026 तक बुध ग्रह मिथुन राशि में ही रहेंगे. बुध का ये गोचर अपनी ही राशि मिथुन में हुआ है, जिससे वो और अधिक बलशाली हो गए हैं. ऐसे में राशियों के जीवन पर प्रभाव भी गहरा और लंबे समय तक पड़ेगा. आज हम आपको मिथुन, तुला और धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर बुध ग्रह के इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

बुध ग्रह का आज सुबह हुआ राशि गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. साथ ही पूर्व में किए गए निवेश से मोटा मुनाफा होगा. इसके अलावा रिश्तों में सुधार और अपनापन देखने को मिलेगा. बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में की गई यात्रा कामकाजी लोगों के लिए अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा. साथ ही मेडिकल रिपोर्ट ठीक आएगी. लव लाइफ की बात करें तो उसमें ज्यादा परेशानियां उत्पन्न नहीं होंगी. घर का माहौल भी पहले से ठीक रहेगा. अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो वहां से अच्छी यादें साथ लेकर घर आएंगे. इसके अलावा लोन चुकाने के लिए पैसों का इंतजाम हो जाएगा.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने से युवा वर्ग खुश रहेंगे. साथ ही प्रभावशाली लोगों से दोस्ती होगी और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. अगर आप घर वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो वो बढ़िया रहेगी. साथ ही संपत्ति में निवेश करने से अच्छा मुनाफा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ