Shukra-Budh Yuti 2026: शुक्र-बुध की युति से प्रबल होगा वृषभ समेत इन 5 राशियों का भाग्य, हो सकती है अच्छी प्रगति

Shukra Budh Yuti 2026: जून 2026 में कई ग्रहों की युति बन रही है, जिसमें ग्रह शुक्र-बुध की युति भी शामिल है. यहां पर आप जानेंगे कि अगले महीने किस दिन व किस समय पर शुक्र-बुध की युति बनेगी. साथ ही इससे प्रभावित भाग्यशाली राशियों के राशिफल के बारे में आप जानेंगे.

Shukra-Budh Yuti 2026
1 / 6

8 जून 2026 की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसके बाद 22 जून 2026 की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में ग्रह शुक्र-बुध की युति बनेगी. शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब ग्रहों की युति बनती है, तब-तब राशियों के जीवन पर सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. चलिए जानें किन 5 राशियों के जातकों के लिए जून 2026 में शुक्र-बुध की युति का बनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा. इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों की हेल्थ रिपोर्ट ठीक आएगी. साथ ही घर का वातावरण ठीक रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

आर्थिक स्थिति में यदि लगातार गिरावट आ रही है तो अब मुनाफा अच्छा होगा. इसके अलावा रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और खास लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही हेल्थ में सुधार होगा. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

ऑफिस में आपके क्रिएटिव Ideas की तारीफ होगी. साथ ही बॉस प्रमोशन देने के बारे में विचार कर सकता है. जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें भी तगड़ा मुनाफा होगा. रिश्तों की बात करें तो उसमें अपनापन बढ़ेगा. ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें व्रत का सही आहार और नियम

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-5 / 6

घर में छोटे बच्चों के आने से खुशी का माहौल कई दिनों तक बरकरार रहेगा. साथ ही धन की कमी दूर होगी क्योंकि इनकम बढ़ेगी. इसके अलावा पिता जी की सेहत में सुधार होगा और वो खुश रहेंगे.

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामकाज में लाभ होगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. सेहत की बात करें तो उसे लेकर आप परेशान नहीं रहेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन