Mauni Amavasya 2023: भारतीय पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को आ रही है। ऐसे में इसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस दिन शनि देव की विधिवत पूजा तथा उपाय करने से बहुत से कार्य सिद्ध किए जा सकते हैं।
मौनी अमावस्या पर ये हैं पूजा के मुहूर्त (Mauni Amavasya 2023 Date Puja Muhurat)
ज्योतिषियों के अनुसार अमावस्या शनिवार को लगेगी तथा रविवार रात्रि समाप्त होगी। इस तिथि पर द्विपुष्कर योग भी बन रहा है। शनि अमावस्या के मुहूर्त निम्न प्रकार रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
मौनी अमावस्या आरंभ होने का समय – 21 जनवरी 2023 को सुबह 6.17 बजे
शनि अमावस्या के समापन का समय – 22 जनवरी 2023 को रात्रि 2.22 बजे
शनि अमावस्या से जुड़ी हैं ये मान्यताओं
लोक परंपराओं के अनुसार इस दिन समस्त पवित्र नदियों तथा सरोवरों का जल अमृत तुल्य हो जाता है। अतः इस दिन पवित्र सरोवरों व नदियों में स्नान करने का अत्यधिक महत्व बताया गया है। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति पर शनि की दशा हो या जन्मकुंडली में शनि अशुभ हो तो उसे भी इस दिन उपाय करने चाहिए।
यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय (Mauni Amavasya Ke Upay)
इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध-तर्पण तथा पिंडदान करना चाहिए। इससे पितरों की मुक्ति होती है एवं उनका आशीर्वाद मिलता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर में श्रीमद्भागवतगीता का पाठ भी करना चाहिए। इससे समस्त प्रकार की भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
घर में रात्रि 9 बजे बाद घर में राम दरबार स्थापित करें। तत्पश्चात् हनुमानजी की आराधना करें एवं सुंदरकांड का सस्वर पाठ करें। इससे घर में हो रहे विविध प्रकार के क्लेशों से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति भी आएगी।
यदि जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह अशुभ स्थिति में है तो मौनी अमावस्या पर उसके निमित्त उपाय करने से तुरंत लाभ होगा। यही नहीं, इस दिन अलग-अलग ग्रहों के निमित्त दान-पुण्य करने से उनका अशुभ असर दूर होता है। साथ ही साथ सभी ग्रह जातक को अनुकूल असर भी देने लगते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
16 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines