Lucky Zodiac Sign: इन 3 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, होगा धनलाभ; मंगल-वरुण बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम योग

Lucky Zodiac Sign 2025: 4 नवंबर को मंगल-वरुण नवपंचम योग बना रहे हैं, जिससे 3 राशियों को क्रिएटिव में सफलता के साथ अपार धनलाभ होगा. आइए जानते है, ये राशियां कौन-सी हैं और क्या आप भी इन भाग्यशाली राशियों में है?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: सौरमंडल के ग्रहों में नेपच्यून एक ऐसा ग्रह है, जिसमें शनि, राहु और केतु की विशेषताएं पाई जाती हैं. हालांकि वैदिक ज्योतिष में इस ग्रह को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन ग्रंथों में इसकी चर्चा वरुण के नाम से मिलती है. नेपच्यून को वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में बेहद शक्तिशाली ग्रह माना गया है, जो आर्ट, म्यूजिक, फिल्म, क्रिएटिविटी और आध्यात्मिक (स्पिरिचुल) को सबसे अधिक प्रभावित करता है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, यही वरुण ग्रह मंगलवार 4 नवंबर, 2025 को सुबह में 09:27 ए एम बजे से मंगल ग्रह के साथ शक्तिशाली नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं. मंगल जो मकान, जमीन, वाहन, ऊर्जा और साहस के दाता ग्रह हैं, उनका वरुण के साथ संयोग 3 राशियों के लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन राशियों के जातकों को क्रिएटिव फील्ड में मनचाही सफलता मिल सकती है. साथ ही, धनलाभ से अपना फ्लैट और गाड़ी के भी योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक है. क्रिएटिव और आर्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. नई परियोजनाओं में प्रगति होगी. धनलाभ के योग बन रहे हैं. संपत्ति और वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा. जोखिम लेने में साहस और ऊर्जा मिलेगी. कार्यक्षेत्र में लोग आपके योगदान को सराहेंगे. प्यार और संबंधों में संतुलन बना रहेगा. दोस्तों और सहयोगियों से अच्छे संपर्क बनेंगे, नेटवर्किंग के मौके मिलेंगे. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी. पुराने निवेश और बचत से अतिरिक्त लाभ मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए नवपंचम योग सौभाग्य और अवसर लाएगा. क्रिएटिव फील्ड जैसे म्यूजिक, आर्ट या फिल्म में विशेष सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश और व्यापार में लाभ होगा. घर और वाहन से जुड़े शुभ अवसर बनेंगे. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी. स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार महसूस होगा. शिक्षा और सीखने के क्षेत्र में नई उपलब्धियान हासिल हो सकती हैं. भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति बनी रहेगी. यात्रा और नए अनुभवों से लाभ और उत्साह बढ़ेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस समय क्रिएटिव और आध्यात्मिक गतिविधियों में आगे बढ़ेंगे. वरुण ग्रह की कृपा से मनोबल और उत्साह बढ़ेगा. धनलाभ के योग बन रहे हैं. नई योजनाओं और परियोजनाओं में सफलता सुनिश्चित है. कार्यस्थल और कारोबार में मान-सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. कला, संगीत या लिखित कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं. साझेदारी और सहयोगी कार्यों में लाभ और नई संभावनाएं खुलेंगी. मानसिक शक्ति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे निर्णय सटीक होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ