---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Hastrekha: क्या आपके हाथ में भी है ‘मछली का चिह्न’, जानें जीवन में क्या फल देता है यह निशान

Hastrekha: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में 'मछली का चिह्न' एक ऐसा विशेष निशान होता है, जो हथेली के हर पर्वत के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, आइए जानते है, हथेली के किस पर्वत पर यह निशान क्या संकेत देता है और जीवन में इस निशान की बदौलत क्या-क्या फल मिलते हैं?

---विज्ञापन---

Hastrekha: हस्त रेशा शास्त्र में हर निशान का अपना विशेष महत्व होता है। हाथ में एक ऐसा विशेष निशान होता है, जो हथेली के हर पर्वत के लिए शुभ माना गया है। ऐसी ही एक खास निशानी है, मछली का चिह्न। इस निशान को अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह निशान व्यक्ति के जीवन में सुख-संपत्ति, शांति और सफलता लाता है। आपको बता दें कि सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में भी मछली को सफलता और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

जीवन रेखा पर मछली का निशान

यदि जीवन रेखा पर मछली का निशान बनता है, तो यह लंबी उम्र और समृद्धि का संकेत है। ऐसे लोग अक्सर धन-धान्य से संपन्न रहते हैं। जीवन में कठिनाइयों का सामना तो होता है, लेकिन भाग्य हमेशा साथ देता है।

---विज्ञापन---

भाग्य रेखा पर मछली

भाग्य रेखा पर यह निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और निरंतर सफल बनाता है। ऐसे लोगों को अपने प्रयासों में रुकावट कम आती है और काम में तरक्की जल्दी मिलती है।

बुध पर्वत पर मछली

बुध पर्वत, यानी छोटी अंगुली के नीचे, पर मछली का निशान सफलता और आत्मनिर्भरता का संकेत देता है। ये लोग अपने दम पर धन कमाते हैं और रिश्तों में मजबूत होते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bad Dreams Vastu Upay: क्या बुरे सपने आपको भी करते हैं परेशान, आज ही करें ये उपाय; चुटकियों में मिलेगी राहत

गुरु पर्वत पर मछली

अंगूठे के नीचे स्थित गुरु पर्वत पर मछली का निशान बुद्धिमानी और ज्ञान का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं और जीवन में सम्मानित रहते हैं।

---विज्ञापन---

शनि पर्वत पर मछली

मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत पर यह निशान न्यायप्रियता और अनुशासन दिखाता है। ऐसे लोग दार्शनिक होते हैं और रहस्यमय विद्याओं में रुचि रखते हैं।

चंद्र पर्वत पर मछली

हथेली के चंद्र पर्वत और मणिबंध के बीच मछली का निशान विदेशों में प्रसिद्धि और कला में सफलता का पाने का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

शुक्र पर्वत पर मछली

अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर यह निशान आकर्षक व्यक्तित्व, प्रेम और सामाजिक प्रियता का सूचक है। ऐसे लोग दूसरों के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र होते हैं।

केतु पर्वत पर मछली

कनिष्ठिका के पास के केतु पर्वत पर मछली का निशान धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक मान-सम्मान को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति अपने कार्यों में ईमानदार होते हैं और समाज में प्रतिष्ठा पाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: अंगूठा भी बताता है किस्मत, जानें अंगूठे के आकार से अपनी पर्सनैलिटी और भाग्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 03, 2025 09:17 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola