Lucky Gemstone: यह रत्न पहनते ही 'चाणक्य' जैसा चलता है दिमाग; बिजनेस, करियर और पढ़ाई में मिलती है सफलता

Lucky Gemstone: क्या आप चाहते हैं आपका दिमाग चाणक्य की तरह तेज हो और हर समस्या का समाधान तुरंत मिल जाए? ज्योतिष के अनुसार, एक खास रत्न करियर, व्यवसाय और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के रहस्य को खोल सकता है। आइए जानते हैं, ये नायाब रत्न कौन-सा है?

sunela-ratan-for-intelligence

Lucky Gemstone: हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसका दिमाग चाणक्य की तरह तेज हो. उसे हर हर समस्या का समाधान तुरंत मिल जाए. शत्रु और विरोधी उनकी योजनाओं के सामने टिक न पाएं. अगर आप बिजनेस में हैं, करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्योतिष के अनुसार एक विशेष रत्न आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है. इस रत्न का नाम है, सुनहला रत्न. आइए जानते हैं, इस रत्न की विशेषताएं और धारण करने का तरीका.

विज्ञापन

सुनहला रत्न की विशेषताएं

सुनहला रत्न दिखने में हल्के हरे-पीले रंग का होता है और इसे सुनहरे रंग के कारण ‘सुनहला’ कहा जाता है. यह रत्न पुखराज का उपरत्न माना जाता है और मोती के साथ पहनने से इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति के कमजोर प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इस रत्न के धारण से बृहस्पति का शुभ प्रभाव बढ़ता है और कठिनाइयों में राहत मिलती है.

विज्ञापन

व्यवसाय और करियर में सफलता

सुनहला रत्न पहनने से बिजनेस और करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. यह रत्न दिमाग को चाणक्य जैसा तेज बनाता है. आपकी सोच अधिक स्पष्ट होगी, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाएगा. दुश्मन और प्रतियोगी आपकी रणनीति के सामने असहाय महसूस करेंगे. नए बिजनेस की शुरुआत करने में भी यह रत्न मार्गदर्शन करता है और जोखिम कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ

छात्रों के लिए भी सुनहला रत्न बेहद फायदेमंद है. इससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आते हैं. पढ़ाई में कमजोर बच्चे भी इसका फायदा उठा सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में यह रत्न सफलता की संभावना बढ़ाता है.

मानसिक शांति और आर्थिक लाभ

सुनहला रत्न न केवल बुद्धि बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है. यह आर्थिक तंगी को दूर करने और नौकरी में पदोन्नति पाने में भी सहायक होता है. लंबे समय के निवेश और व्यावसायिक जोखिम को संभालने की क्षमता बढ़ती है.

विज्ञापन

धारण करने का सही तरीका

मानसिक कार्यों में दक्षता और निपुणता के लिए इस रत्न को गुरुवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। इसे अष्टधातु में जड़वाकर दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करने से विशेष लाभ होता है। इसके लिए किसी रत्न विशेषज्ञ और ज्योतिष से मशवरा जरूरत लें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ