27 जुलाई से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, चंद्रमा के नक्षत्र में मंगल गोचर से बरसेगा पैसा

Mangal Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष के शक्तिशाली ग्रह मंगल 27 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन कर कृत्तिका से निकल रोहिणी नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इनके जीवन में क्या-क्या पॉजिटिव बदलाव आएंगे?

mangal-nakshatra-gochar

Mangal Nakshatra Gochar: ऊर्जा, साहस, पराक्रम, इच्छा शक्ति और नेतृत्व जैसे गुणों और जमीन-जायदाद, मकान और गाड़ी आदि सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह मंगल को वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति माना गया है। इनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी इन सब पहलुओं पर व्यापक असर पड़ता है। शनिवार 27 जुलाई, 2024 को मंगल सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा की स्वामित्व वाली रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक असर अनेक राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि स्वामी भी मंगल हैं। रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर के प्रभाव से आपके पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में प्रगति होगी। एग्जाम की तैयारियों में सीनियर और फ्रेंड्स का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कंपनी की ओर से रहने को आवास मिल सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

आपको भाग्य का साथ मिलेगा और साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके और अटके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं, जो आपके उचित प्रयास से से जल्द पूरे भी हो सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। शेयर बाजार या लॉटरी से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। युवा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन उपार्जन की आपकी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी नौकरीपेशा जातकों को अपने वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

कारोबारियों को व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए व्यावसायिक कॉन्टैक्ट्स से बिजनेस का विस्तार होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सीनियर काफी खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप की प्राप्ति हो सकती है। करियर में कई नए अवसर सामने आएंगे। कड़ी मेहनत से नौकरी में प्रगति होगी, आय में वृद्धि होने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याओं, खास कर पेट से जुड़ी प्रॉब्लम, से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ