अगले 6 महीने में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे मंगलदेव, जानें मंगल ग्रह का जीवन पर असर

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह शारीरिक बल, पराक्रम, साहस, भूमि, सेना, अस्त्र-शस्त्र, बिजली, आग, बड़े भाई आदि के कारक ग्रह हैं। वे अगले 6 महीने में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं, वे किस राशि में कब गोचर करेंगे और किन-किन राशियों को प्रभावित करेंगे?

Mangal-Gochar-2024
विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: मंगल एक राजसी ग्रह हैं, जिन्हें नवग्रहों में सेनापति का पद प्राप्त है। अभी 1 जून, 2024 से वे बृहस्पति की मीन राशि के निकलकर स्वराशि (अपनी राशि) मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। अगले 6 महीनों में यानी साल 2024 के अंत तक, वे और 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका देश-दुनिया और व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होगा। आइए जानते हैं, वे किस महीने में कब और किस राशि में कब से कब तक गोचर करेंगे।

मंगल का वृषभ गोचर

वृषभ शुक्र ग्रह की स्वराशि है। इस राशि में मंगल ग्रह 12 जुलाई की शाम को 7 बजकर 12 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मेष से निकलकर वृषभ में मंगल गोचर से मेष, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशियों के जातक सबसे अधिक लाभ में रहेंगे। इस राशि में मंगल 26 अगस्त तक विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

मंगल का मिथुन गोचर

46 दिनों तक वृषभ में गोचर करने के बाद मंगलदेव 26 अगस्त, 2024 को दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रविष्ट होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन से वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है। बता दें, मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह को मंगल अपना शत्रु मानते हैं।

मंगल का कर्क गोचर

मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर 20 अक्टूबर, 2024 को दोपहर बाद 2 बजकर 46 मिनट होगा। कर्क चंद्रमा की राशि है, जिसे मंगल अपना मित्र मानते हैं। वृषभ से निकलकर कर्क में मंगल गोचर से मिथुन, कन्या, धनु, मकर और मीन राशियों के जातकों पर काफी सकारात्मक असर होगा।

मंगल ग्रह का जीवन पर असर

व्यक्ति को जमीन-जायदाद की प्राप्ति बिना मंगल देव के आशीर्वाद से नहीं हो सकती है। वाहन सुख यानी घर में अपनी कार, बाइक और अन्य गाड़ियां होने का सौभाग्य भी मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से होता है। यदि आपके बड़े भाई से खूब पटती है और आपको उनका प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त है, तो यह भी मंगल कृपा से ही संभव हुआ है। केवल इतना ही नहीं बल्कि आपके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, शारीरिक शक्ति और ऊर्जा का स्तर, आपके साहस और क्रोध का नियंत्रण भी मंगल ग्रह के प्रभाव से होता है। इसलिए कुंडली में मंगल ग्रह का मजबूत और दोष रहित होना बहुत जरूरी है। मंगल ग्रह के कमजोर होने से करियर, भूमि और अचल संपत्ति से जुड़ी समस्याएं कभी पीछा नहीं छोड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ