घर में बरकत के 5 उपाय, संध्या दीपक के तेल में डालें ये चीज, कभी नहीं होगी घर में धन की कमी

Money Astro Tips: यदि आपके घर में हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है या आप धन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यहां उससे निजात पाने के 5 प्रभावी और आसान उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

Money-Astro-Tips

Money Astro Tips: धन के बिना जीवन नहीं चल सकता है। कम या अधिक यह चाहिए ही चाहिए। आप बहुत कमाते हैं, फिर घर में बरकत नहीं दिखती है या आप आर्थिक समस्या यानी धन संकट से परेशान हैं या आपके खर्चे अधिक हैं, तो आप कुछ खास उपायों से इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इससे घर में न केवल धन और समृद्धि में बरकत होगी, बल्कि धन का संचय भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 5 प्रभावी उपाय?

विज्ञापन

घर में बरकत लेकर आएंगे ये 5 उपाय

कपूर के उपाय

कपूर को हिन्दू पूजा में बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में भी इसे नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना गया है। घर में सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाएं। रविवार और शुक्रवार का दिन इसके सबसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

सरसों तेल और लौंग के उपाय

संध्या पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 2 लौंग डाल दें। सरसों का तेल सीधे कोल्हू का तो और भी उत्तम फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है।

पहली रोटी का उपाय

विज्ञापन

जब भी रोटी बनाएं, तो पहली रोटी बनाने से पहले गर्म तवे पर दूध के हल्के छीटे मारें और फिर रोटी बनाएं। यह पहली रोटी गऊ माता को खिलाएं। यदि गाय उपलब्ध न हो, तो घर के सबसे छोटे बच्चे को रोटी खिलाएं। इससे धनदा लक्ष्मी और अन्नपूर्णा दोनों देवी प्रसन्न रहती है और घर में समृद्धि व खुशियां बढ़ती है।

तुलसी पूजा के उपाय

घर में तुलसी जी की स्थापना करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। नियमित रूप से तुलसी को जल अर्पित करने और दीप जलाकर तुलसी पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

दान-पुण्य के उपाय

गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना सनातन धर्म में एक श्रेष्ठ कर्म माना गया। यह न केवल प्रसिद्ध देता है, बल्कि इसे सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला माना गया है। आप नियमित रूप से दान में अनाज, कपड़े, पैसे आदि दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ