---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar: 2025 से पहले 3 राशियों की धन-खुशियों से भरेगी झोली! मेष राशि में चंद्र ने किया गोचर

Chandra Gochar: बीते दिनों चंद्र देव ने गोचर कर लिया है, जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक 12 राशियों के ऊपर पड़ने वाला है। चलिए जानते हैं 11 दिसंबर को किस समय चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। साथ ही आपको उन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके ऊपर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: नवग्रहों में से एक चंद्र का ज्योतिष में खास महत्व है, जो मात्र सवा दो दिन के लिए ही किसी एक राशि में मौजूद रहते हैं। चंद्र को माता, मन और भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, बीते दिनों 11 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर चंद्र ने मेष राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले वो मीन राशि में मौजूद थे।

चलिए जानते हैं साल 2025 से पहले किन-किन राशियों के जातकों को 11 दिसंबर 2024 को होने वाले चंद्र गोचर से लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा लाभ!

मेष राशि

11 दिसंबर 2024 को चंद्र देव ने मेष राशि में गोचर किया है। इसलिए मेष राशि के लोगों को चंद्र गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है। जो लोग लोहे से जुड़ा काम कर रहे हैं या जिन लोगों की लोहे के सामान की दुकान है, उनके मुनाफे में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, साल 2024 खत्म होने से पहले उनकी सैलरी बढ़ सकती है। बदलते मौसम में 50 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत सही रहेगी।

ये भी पढ़ें- Video: शनि-बुध बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की मुश्किलें, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!

---विज्ञापन---

धनु राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा से धनु राशि के जातकों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं से नौकरीपेशा जातकों को छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता साल 2025 शुरू होने से पहले पक्का हो सकता है। दुकानदारों के काम का विस्तार होगा। मुनाफा बढ़ने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेसमैन और व्यापारियों को अचानक धन की प्राप्ति इस हफ्ते हो सकती है।

कुंभ राशि

कोर्ट में चल रहे केस से दुकानदारों को मुक्ति मिलेगी। कारोबारियों को कारोबार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। बेरोजगार जातकों को चंद्र देव के आशीर्वाद से नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी इनकम में इजाफा होने की संभावना है। 30 से 60 उम्र के जातकों को पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। शादीशुदा जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। अविवाहित लोग दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 12, 2024 09:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola