---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: 15 दिसंबर की रात से 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर की रात धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की जिंदगी बदलने वाली है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में सूर्य ग्रह को ग्रहों के राजा हैं और जिस व्यक्ति पर एक बार मेहरबान हो जाते हैं तो उसे कभी भी मान-सम्मान, आत्मविश्वास, करियर, नौकरी या व्यापार संबंधित कार्यों में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। सम्मान, आत्मा, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह सूर्य कुछ राशियों के लिए फलदायी रहेंगे। सूर्य गोचर से 15 दिसंबर की रात से 3 राशियों की जिंदगी बदलने वाली है।

15 दिसंबर रविवार को सूर्य ग्रह द्वारा धनु राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। 15 दिसंबर को रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य ग्रह, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों को फायदा ही फायदा होगा, आइए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि 

Gemini

मिथुन राशि के लिए सूर्य गोचर उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी। आर्थिक तंगी का शुरुआत में सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सफलता मिल सकेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। मन में एक अलग खुशि रहेगी। संबंध में सुधार आ सकेगा। उन्नति पाने के लिए खास मेहनत करेंगे और अंत में सफल भी हो सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जातकों को पढ़ाई लिखाई में सफल होने के लिए मन को कंट्रोल भी करना होगा और थोड़ी मेहनत करनी होगी। घूमने फिरने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि 

Singh Rashi

सिंह राशि की स्वामी राशि सूर्य है और इस राशि के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। धनु राशि में सूर्य का प्रवेश करना करियर में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आ रही बाधाएं दूर हो सकेंगी। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। मेहनत लग्न से किया गया काम सफल होगा। बाहर की यात्रा फलदायी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। पढ़ने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Mesh Horoscope 2025: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानें वार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशि

Scorpio Horoscope

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर करना फलदायी रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। धनु राशि में सूर्य का प्रवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। जातकों के जीवन से कई परेशानियां दूर हो सकेंगी। ऑनलाइन बिजनेस आपके लिए मुनाफे के साथ हो सकता है। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। आप जिस कार्य को करना चाहेंगे, उनमें सफलता जरूर हासिल कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 15 दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा सप्ताह? 

First published on: Dec 11, 2024 02:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola