Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 23 अप्रैल 2024 को मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। अभी मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल जब मीन राशि में प्रवेश करेगा, तो इससे सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को जहां सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मंगल के गोचर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा उन्हें धन हानि भी हो सकती है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
मंगल के गोचर से मिथुन राशि के लोग सावधान रखें। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचे, नहीं तो तनाव की वजह से आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से भी आप परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा अगर इस समय आपने अपने खर्चों को कम नहीं किया, तो भविष्य में आपको धन हानि भी हो सकती है।
तुला राशि
23 अप्रैल के बाद तुला राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में हल्का खाना खाएं। मेडिटेशन या योग करें। इसके अलावा आपकी माता को पैरों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए उनकी हेल्थ का भी ध्यान रखें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 23 अप्रैल के बाद पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज या मेडिटेशन जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।