Lucky Zodiac Signs: आज 7 अगस्त के ग्रह योग इन 5 राशियों के लिए बना सकते हैं तरक्की, सफलता और धन के योग

Lucky Zodiac Signs: आज 7 अगस्त के ग्रह योग 5 राशियों के लिए धन, करियर, जॉब, बिजनेस और तरक्की के नए अवसर बना सकते हैं. इनके लिए रुके हुए काम पूरे होने और सफलता मिलने के भी मजबूत योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

Lucky Zodiac Signs: 7 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन सावन के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा की पूजा का उत्तम दिन माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर सुख, समृद्धि और धन के योग मजबूत होते हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही वृद्धि योग और ध्रुव योग भी बनेंगे. ये दोनों शुभ योग माने जाते हैं. ऐसे में कई लोगों के रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नए मौके भी मिल सकते हैं. इस दिनभर ग्रहों की चाल भी कई अच्छे संकेत देती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

7 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग

7 अगस्त को सूर्य और शनि के बीच 120 डिग्री की दूरी रहेगी, जिससे नवपंचम योग बन रहा रहा है. वैदिक ज्योतिष में इसे शुभ प्रभाव देने वाला योग माना जाता है. इसके साथ ही कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु की त्रिग्रही युति भी बनी रहेगी. आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे. वहीं मंगल मिथुन, शुक्र कन्या, शनि मीन में वक्री, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रह योगों का असर करियर, जॉब, बिजनेस, इनकम और नए अवसरों पर दिखाई दे सकता है. रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. किसी नई डील, प्रमोशन या पहचान मिलने की संभावना भी रहेगी. यूं तो इन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की, सफलता और धन के योग बन सकते हैं?

विज्ञापन

7 अगस्त का वृषभ राशिफल

7 अगस्त का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रह सकता है. चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत दिखेगी. सीनियर्स का भरोसा मिलेगा. नई जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई डील बनने के योग हैं. इनकम बढ़ाने का नया मौका मिल सकता है. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. लव रिलेशनशिप में विश्वास बढ़ेगा. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. निवेश सोच-समझकर करेंगे, तो फायदा मिल सकता है. सेहत भी पहले से बेहतर रह सकती है.

विज्ञापन

7 अगस्त का कर्क राशिफल

7 अगस्त का दिन कर्क राशि वालों के लिए नई उम्मीद लेकर आ सकता है. सूर्य, बुध और गुरु का प्रभाव आपका आत्मबल बढ़ा सकता है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है. बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. फैमिली में खुशियों का माहौल रहेगा. लव रिलेशनशिप पहले से बेहतर होगी. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. सोशल लाइफ में आपकी पहचान बढ़ सकती है.

7 अगस्त का सिंह राशिफल

7 अगस्त का दिन सिंह राशि वालों के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. आपकी बातों का असर लोगों पर दिखाई देगा. वर्क प्लेस पर प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. जॉब बदलने का प्लान सफल हो सकता है. बिजनेस में विस्तार का अच्छा मौका मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. धन लाभ के अच्छे संकेत हैं. नई इनकम का सोर्स बन सकता है. लव रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़ेंगी. फैमिली का सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है. जल्दबाजी से बचेंगे, तो दिन और बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

7 अगस्त का कन्या राशिफल

7 अगस्त का दिन कन्या राशि वालों के लिए प्रोग्रेस लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग हैं. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग काम आएगी. सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी फायदा दिला सकती है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से बड़ा अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. खर्च और बचत के बीच अच्छा बैलेंस रहेगा. फैमिली में चल रही चिंता कम होगी. लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनेगी. लव रिलेशनशिप में ईमानदारी रिश्ते को मजबूत करेगी. स्टूडेंट्स नई स्किल सीख सकते हैं. यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

7 अगस्त का मीन राशिफल

7 अगस्त का दिन मीन राशि वालों के लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. शनि का सहयोग धैर्य बनाए रखेगा. फैसले समझदारी से लेंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी अलग पहचान बनेगी. रुकी हुई फाइल आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप बनने के योग हैं. इनकम बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. परिवार में सुखद समाचार मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पुरानी दूरियां खत्म हो सकती हैं. लाइफ पार्टनर का भरोसा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई और रिसर्च में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. शांत रहकर काम करेंगे, तो सफलता मिलने की संभावना और मजबूत होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ