Lucky Zodiac Signs: 16 जुलाई को इन 5 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, शुभ ग्रह बना रहे हैं धन लाभ के प्रबल योग

Lucky Zodiac Signs: 16 जुलाई को ग्रहों के शुभ संयोग से 5 राशियों के लिए धन, करियर और सम्मान के नए रास्ते खुल सकते हैं और इन राशियों को सफलता और लाभ मिलने के ज्योतिषीय संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

Lucky Zodiac Signs: 16 जुलाई, 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन गुरुवार है. यह बहुत तिथि विशेष है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण रथयात्रा पर निकलते हैं और ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आरंभ होता है. इसके साथ यह तारीख सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण अलग ही महत्व रखता है, जिसे ‘कर्क संक्रांति’ कहते है. यानी, इस दिन सूर्यदेव मिथुन से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करते हैं. इन सबके अलावा इस दिन को रवि योग का भी उत्तम संयोग बन रहा है. दूसरी ओर, अश्लेषा और मघा नक्षत्र को इस दिन सिद्धि योग की शक्ति प्राप्त होने से 16 जुलाई का दिन बेहद खास बन गया है. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन सिंह राशि में चंद्र, शुक्र और केतु का ‘त्रिग्रही योग’ बना हुआ है. मिथुन राशि में बुधादित्य रात के 11 बजे तक बना रहेगा, क्योंकि सूर्य इसके बाद ही कर्क राशि में जाएंगे. बाकी ग्रहों की स्थित 15 जुलाई की तरह यथावत रहेगी यानी मंगल वृषभ, गुरु कर्क, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 जुलाई के योग-संयोग यूं तो सभी राशियों के लिए असरकारी रहेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे बेहद लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और उन्हें मान-सम्मान भी मिलेगा?

विज्ञापन

16 जुलाई का कर्क राशिफल

16 जुलाई का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छे और नए मौके लेकर आ सकता है. सूर्य और गुरु की पॉजिटिव एनर्जी आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकती है. जो काम काफी समय से अटके थे, उनमें फिर से तेजी आ सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बॉस और सीनियर्स आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस वालों को नया क्लाइंट या अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है. पैसों से जुड़ी कोई राहत भरी खबर आ सकती है. घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा. परिवार में किसी शुभ काम की प्लानिंग हो सकती है. रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी. छोटी यात्रा भी फायदेमंद हो सकती है. बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

विज्ञापन

16 जुलाई का सिंह राशिफल

16 जुलाई के दिन सिंह राशि के जातकों की पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस में एक नया असर दिखेगा. चंद्र, शुक्र और केतु की ऊर्जा आपको अलग पहचान दिला सकती है. लोग आपकी बातों और आपके काम से प्रभावित होंगे. करियर में आगे बढ़ने का शानदार मौका मिल सकता है. नौकरी में इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन आपके पक्ष में जा सकते हैं. बिजनेस में कोई नई डील फायदा दे सकती है. कमाई बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. समाज में आपकी इमेज मजबूत होगी. परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में नई ताजगी आएगी. पार्टनर के साथ रिश्ता और गहरा होगा. स्टूडेंट्स जातकों को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. क्रिएटिव काम करने वालों के लिए दिन खास रह सकता है. खुद पर भरोसा रखें.

विज्ञापन

16 जुलाई का कन्या राशिफल

16 जुलाई कन्या राशि के जातकों के लिए प्लानिंग और मेहनत को सही दिशा देने वाला दिन साबित हो सकता है. बुध का प्रभाव आपकी सोच और फैसले लेने की क्षमता को मजबूत करेगा. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. टीम में आपकी भूमिका अहम हो सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क बड़ा फायदा दिला सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है. खर्चों को कंट्रोल करने में सफलता मिलेगी. घर की किसी पुरानी परेशानी का हल निकल सकता है. रिश्तों में समझ और प्यार बढ़ेगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को एक्स्ट्रा मोटिवेशन मिलेगा. स्टूडेंट्स लोगों को नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है. भविष्य की प्लानिंग के लिए यह समय काफी उपयोगी रहेगा.

विज्ञापन

16 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

16 जुलाई के दिन वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है. करियर में कोई बड़ा फैसला लेने का मौका मिल सकता है. नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. पैसों की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात यादगार बन सकती है. प्रेम संबंधों में भरोसा और बढ़ेगा. मन हल्का महसूस होगा. आध्यात्मिक चीजों में रुचि बढ़ सकती है. यात्रा के दौरान अच्छा अनुभव मिल सकता है. धैर्य रखें, आपकी मेहनत का रिजल्ट जरूर मिलेगा.

16 जुलाई का मीन राशिफल

16 जुलाई मीन राशि के जातकों लिए ग्रोथ और नई उम्मीदों का दिन बन सकता है. गुरु की शुभ ऊर्जा कई मामलों में राहत दे सकती है. वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है. किसी नई डील या पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ता और बेहतर होगा. सेहत अच्छी रहेगी और मन शांत रहेगा. कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी बढ़ सकती है. भविष्य को लेकर नई प्लानिंग करने का सही समय है. पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ